पेयजल संकट पर भाजपा ने दिया धरना

जागरण संवाददता, शिमला : भारतीय जनता पार्टी शिमला मंडल ने शनिवार को पानी की कमी को लेकर विधायक सुरेश

By JagranEdited By: Publish:Mon, 27 Mar 2017 09:42 PM (IST) Updated:Mon, 27 Mar 2017 09:42 PM (IST)
पेयजल संकट पर भाजपा ने दिया धरना
पेयजल संकट पर भाजपा ने दिया धरना

जागरण संवाददता, शिमला : भारतीय जनता पार्टी शिमला मंडल ने शनिवार को पानी की कमी को लेकर विधायक सुरेश भारद्वाज व मंडल अध्यक्ष प्रदीप कश्यप के नेतृत्व में धरना-प्रदर्शन दिया। विधायक सुरेश भारद्वाज ने कहा जबसे शिमला नगर निगम में सीपीआइएम के मेयर और डिप्टी मेयर ने सत्ता संभाली है, नगर निगम के लोग 24 घटे पानी तो दूर चार-पांच दिन बाद भी पानी को तरस गए हैं। मार्च में ही पानी की कमी इतनी है कि जनता को पानी पांचवें दिन भी नहीं मिल रहा है। उन्होंने कहा की अभी तो गर्मी के पूरे तीन महीने हैं। आगे शिमला के लोगों को पानी की आपूर्ति कैसे होगी। लोग पानी को तरस रहे हैं और मेयर और डिप्टी मेयर सैर-सपाटे में ही मस्त हैं। कहा की प्रदेश की काग्रेस सरकार और मेयर व डिप्टी मेयर ने शिमला के लोगो का मजाक बना कर रख दिया है। शिमला में महीने में सात दिन पानी दिया जा रहा है और बिल पूरे महीने का लिया जा रहा हैं। वह भी 30 प्रतिशत सीवरेज सेस लगा कर और अब तो पानी के रेट भी 10 प्रतिशत बढ़ा दिए हैं। शहर में लोगों को दूषित पानी सप्लाई किया जाता है। इस कारण शिमला में 30 से 35 लोगो की मृत्यु भी हुई थी, लेकिन नगर निगम शिमला अभी भी सुधार नहीं किया है। शिमला के लोगों को पानी के लिए प्रतिदिन परेशान होना पड़ रहा है। विधायक सुरेश भरद्वाज ने चेतावनी दी कि जल्द से जल्द शिमला में पानी की सप्लाई सुचारू रूप से की जाए नहीं तो भारतीय जनता पार्टी मेयर व डिप्टी मेयर का घेराव करेगी।

ये रहे मौजूद

इस प्रदर्शन में राजीव सूद, संजीव सूद, एलआर कौंडल, राजेश शारदा, नवीन सूद, राजू ठाकुर, विजय शर्मा, बिट्टी पाना, परीक्षित, गौरव कश्यप, रूपा शारदा, डीआर गुलेरिया, पीसी सूद, पीएस राणा, संजीव शर्मा, राकेश ठाकुर, रविंदर सिंह, ओम प्रकाश ठाकुर, राजीव दीप्ता, संजीव चौहान, सुशील चौहान, पूर्ण प्रिंस, कल्याण धीमान, रजनी, भारती सूद, सुषमा मिनोचा, पुनीत सूद, ब्रिज सूद, दुर्गा भारद्वाज, सरोज गोयल, लता कौशल, शालिग्राम ठाकुर, राज कुमार अग्रवाल, अजय सरना, जगजीत राजा, संत राम वर्मा, राज कुमार विज आदि मौजूद रहे।

दुकान से ली बाल्टियां, प्रदर्शन के बाद वापस रख दीं

भाजपा ने पानी की कमी पर सोमवार को खाली बर्तनों के साथ प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के लिए बाल्टियां कार्यकर्ता अपने घरों से लेकर नहीं आए थे, बल्कि बाजार से नई बाल्टियां लीं। इन बाल्टियों को खरीदा ही नहीं गया, धरना समाप्त होने के बाद दुकानदारों को वापस कर दीं।

chat bot
आपका साथी