रामदेव व जनता से माफी मांगें वीरभद्र : भाजपा

राज्य ब्यूरो, शिमला : भाजपा ने कहा है कि मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह योगगुरु बाबा रामदेव और आम जनता

By Edited By: Publish:Sun, 19 Feb 2017 09:52 PM (IST) Updated:Sun, 19 Feb 2017 09:52 PM (IST)
रामदेव व जनता से माफी मांगें वीरभद्र : भाजपा
रामदेव व जनता से माफी मांगें वीरभद्र : भाजपा

राज्य ब्यूरो, शिमला : भाजपा ने कहा है कि मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह योगगुरु बाबा रामदेव और आम जनता से माफी मांगें। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता हिमाशु मिश्रा और महेंद्र धर्माणी ने कहा है कि वीरभद्र यह बताएं कि उन्होंने किस आधार पर रामदेव के खिलाफ झूठा मामला दर्ज करवाया था और अब क्या कारण हैं कि वह जमीन लौटा रहे हैं। चार वर्ष तक प्रदेश की जनता को धोखा देने व बाबा को प्रताड़ित करने के लिए वह प्रदेश की जनता और रामदेव से माफी मांगें। भाजपा नेताओं ने रविवार को जारी बयान में कहा कि सरकार के इस यू-टर्न ने साबित कर दिया है कि काग्रेस सरकार द्वारा भाजपा के खिलाफ लगाए आरोप पूर्णत: निराधार, व्यक्तिगत पूर्वाग्रह व द्वेष के कारण थे।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विकास कार्यो को छोड़ भाजपा के अंदर ताकझाक करने में व्यस्त हैं। अपने प्रदेश अध्यक्ष को न बदलवाने की टीस वह भाजपा नेताओं पर व्यक्तिगत टिप्पणिया करके निकाल रहे हैं। जो व्यक्ति अपनी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष को नहीं बदलवा सकता, उसे भाजपा के नेतृत्व पर अंगुली उठाने का हक नहीं है। भाजपा सामूहिक नेतृत्व पर विश्वास रखती है। केंद्र से मिल रहे धन को अनाप-शनाप के कार्यो में खर्च कर मुख्यमंत्री प्रदेश की जनता के साथ छल कर रहे हैं। विस चुनाव में संभावित हार को देख अब केवल घोषणाओं के सहारे सरकार चला रहे हैं।

कांग्रेस के पास चार वर्ष में एक भी उपलब्धि नहीं

भाजपा नेताओं ने कहा कि चार साल में विकास के नाम पर वीरभद्र सरकार के पास एक भी उपलब्धि नहीं है। आज सरकार किसी एक योजना का नाम नहीं बता सकती, जो प्रदेश के जन विकास के लिए समर्पित की हो। ऐसे में मुख्यमंत्री लोगों का ध्यान बांटने के लिए भाजपा के नेताओं पर चरित्र हनन की राजनीति कर रहे हैं, जो निंदनीय है। अब 100 रैलिया करप्रदेश सरकार की झूठी घोषणाओं व माफिया राज की पोल खुलने वाली है, जिससे मुख्यमंत्री सकपका गए हैं।

chat bot
आपका साथी