हिमाचल के विकास को कांग्रेस सरकार गंभीर नहीं : धूमल

राज्य ब्यूरो, शिमला : नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने कहा कि कांग्रेस सर

By Edited By: Publish:Thu, 29 Sep 2016 01:00 AM (IST) Updated:Thu, 29 Sep 2016 01:00 AM (IST)
हिमाचल के विकास को कांग्रेस सरकार गंभीर नहीं : धूमल

राज्य ब्यूरो, शिमला : नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने कहा कि कांग्रेस सरकार प्रदेश के विकास के लिए गंभीर नहीं है। कांग्रेस सरकार आधारभूत ढाचे का विकास करने में नाकाम साबित हुई है। प्रदेश के चहुंमुखी विकास के लिए अति आवश्यक था कि सड़कों, विशेषकर राजमार्गो के रखरखाव व निर्माण को सरकार उच्च प्राथमिकता प्रदान करती, लेकिन इस समयावधि में नई सड़कों का निर्माण तो दूर पुरानी सड़कों के रखरखाव के प्रति भी सरकार गंभीर नहीं है।

प्रेम कुमार धूमल ने कहा कि काग्रेस सरकार ने अपने चुनाव घोषणा पत्र में वादा किया था कि पाच साल में 7500 किलोमीटर नई सड़कों का निर्माण किया जाएगा, लेकिन चार साल में सरकार मात्र 1475 किलोमीटर सड़क निर्माण ही कर पाई है। इसके विपरीत पूर्व भाजपा सरकार ने पहले चार साल में 3322 किलोमीटर सड़कें, 240 पुलों का निर्माण किया था। इसके अतिरिक्त 2953 किलोमीटर सड़कों को पक्का किया था। सड़कों के निर्माण का यह अंतर काग्रेस व भाजपा सरकारों के बीच के अंतर को बताने के लिए पर्याप्त है।

धूमल ने कहा कि केंद्र से प्रदेश को 56 नए राष्ट्रीय राजमार्ग स्वीकृत हुए हैं। केंद्र से इन राजमागरें की डीपीआर तैयार करने के लिए धन की स्वीकृति के बावजूद इन्हें तैयार करने में की जा रही देरी से प्रदेश के विकास के प्रति सरकार की मंशा को समझा जा सकता है। सरकार में व्याप्त भ्रष्टाचार और लाल फीताशाही के चलते नालागढ़-स्वारघाट, ठियोग-हाटकोटी व कई अन्य महत्वपूर्ण सड़कें लटकी हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा फोरलेन संघर्ष समिति के फेक्टर-दो के तहत चार गुणा मुआवजे की माग को जायज ठहराते हुए उसका समर्थन करती है। जब मुआवजे के सारे धन का वहन केंद्र सरकार द्वारा किया जाना है तो प्रदेश सरकार द्वारा प्रभावित परिवारों को प्रताड़ित किया जाना उचित नहीं है। यह केवल अन्याय की पराकाष्ठा है। भाजपा इस मसले पर प्रदेश सरकार के रुख की कड़ी निंदा करती है।

chat bot
आपका साथी