हिमाचल ने दी नेता जी को आदरांजलि

राज्य ब्यूरो, शिमला : मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने वीरवार को यहा महान क्रांतिकारी व स्वतंत्रता सेन

By Edited By: Publish:Thu, 26 Mar 2015 05:40 PM (IST) Updated:Thu, 26 Mar 2015 05:40 PM (IST)
हिमाचल ने दी नेता जी को आदरांजलि

राज्य ब्यूरो, शिमला : मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने वीरवार को यहा महान क्रांतिकारी व स्वतंत्रता सेनानी नेता जी सुभाष चंद्र बोस को आदरांजलि दी। मुख्यमंत्री ने उत्कल विकास युवा परिषद की ओर से स्वतंत्रता संग्राम में सुभाष चंद्र बोस के बलिदान की स्मृति में आरंभ की गई 'जन्मभूमि माटी यात्रा' के शिमला पहुंचने पर आयोजित कार्यक्रम में माटी का अभिनंदन भी किया।

यह यात्रा परिषद के अध्यक्ष देवी प्रसाद प्रुष्टि के नेतृत्व में नेता जी की जन्मस्थली ओड़िशा के कटक से आरंभ होकर इम्फाल तक निकाली जा रही है। मुख्यमंत्री ने सुभाष चंद्र बोस को स्मरण करते हुए कहा कि वह एक महान क्रांतिकारी थे, जिन्होंने देश की स्वतंत्रता के लिए अपना जीवन बलिदान कर दिया। हम सभी नेता जी की जन्मभूमि से लाई गई मिट्टी को नमन करके गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। इससे सभी लोगों विशेषकर युवाओं में देशभक्ति की भावना को और बल मिलेगा।

सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य मंत्री विद्या स्टोक्स, बहुउद्देश्यीय परियोजनाएं एवं ऊर्जा मंत्री सुजान सिंह पठानिया, वन मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी, उद्योग मंत्री मुकेश अग्निहोत्री, मुख्य संसदीय सचिव नंदलाल व विनय कुमार ने भी नेता जी को आदरांजलि दी। सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग के निदेशक डॉ. एमपी सूद भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी