स्तान व अतुल ने भाजपा नेताओं पर साधा निशाना

राज्य ब्यूरो, शिमला : कूषि उपज विपणन समिति के अध्यक्ष महेंद्र स्तान और राज्य औद्योगिक विकास निगम के

By Edited By: Publish:Fri, 19 Dec 2014 07:24 PM (IST) Updated:Fri, 19 Dec 2014 07:24 PM (IST)
स्तान व अतुल ने भाजपा नेताओं पर साधा निशाना

राज्य ब्यूरो, शिमला : कूषि उपज विपणन समिति के अध्यक्ष महेंद्र स्तान और राज्य औद्योगिक विकास निगम के उपाध्यक्ष अतुल शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के कुशल एवं दूरदर्शी नेतृत्व में प्रदेश का चहुंमुखी विकास सुनिश्चित हुआ है। राजनीति में अपना वजूद खो बैठे भाजपा के कुछ नेता ऊपरी क्षेत्रों के विकास की अनदेखी की बात कर रहे हैं, जो सच्चाई से कोसों दूर है। ऊपरी और निचले क्षेत्रों की संज्ञा देकर प्रदेश को बाटने की भाजपा की नीति रही है।

शिमला से जारी बयान में उन्होंने कहा कि भाजपा को सत्ता से बाहर रहकर बौखलाहट हो रही है। उसके कुछ नेता, जो अपने ही घर में विश्वास खो चुके हैं, आम जनता को गुमराह करने की ओछी राजनीति कर रहे हैं। जनता भ्रामक प्रचार की बजाय विकास चाहती है। हिमाचल आज देश के अग्रणी राज्यों की श्रेणी में आ खड़ा है और यह उपलब्धि बार-बार सत्ता में आई काग्रेस सरकारों के किए विकास का नतीजा है।

उन्होंने कहा कि बर्फबारी से प्रदेश के ऊपरी भागों में सड़कों व अन्य सेवाओं को काफी नुकसान पहुंचा है। मुख्यमंत्री पहले दिन से ही लोगों को राहत पहुंचाने व स्थिति से निपटने के लिए एहतियाती उपाय अपना रहे हैं। अधिकांश सड़कों को दो दिन बाद ही बहाल किया गया। बिजली और पानी की आपूर्ति भी बहाल की गई है। संकट की इस घड़ी में कुछ व्यक्तियों द्वारा आरोप लगाना निंदनीय है।

chat bot
आपका साथी