व्यापारियों की समस्याओं पर किया मंथन

संधोल में व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजय कुमार की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में व्यापारियों से जुड़ी कई समस्याओं पर विचार किया गया। व्यापार मंडल के सचिव जितेंद्र जम्वाल ने व्यापार मंडल का पिछला लेखा-जोखा व्यापारियों के समक्ष प्रस्तुत किया। वहीं बाजार के विकास के लिए क्या क्या कदम उठाने चाहिए इसके बारे में भी विस्तार से चर्चा की गई । इसके उपरांत व्यापारियों ने अपनी अपनी समस्याएं उजागर की जिनके ऊपर व्यापार कमेटी ने

By JagranEdited By: Publish:Sun, 15 Sep 2019 03:40 PM (IST) Updated:Mon, 16 Sep 2019 07:01 AM (IST)
व्यापारियों की समस्याओं पर किया मंथन
व्यापारियों की समस्याओं पर किया मंथन

सहयोगी, संधोल : व्यापार मंडल संधोल की बैठक सराय भवन में अध्यक्ष संजय कुमार की अध्यक्षता में हुई। बैठक में व्यापारियों की समस्याओं पर मंथन किया गया। सचिव जितेंद्र जम्वाल ने व्यापार मंडल का पिछला लेखा-जोखा प्रस्तुत किया। बाजार के विकास के लिए जारी प्रयासों की जानकारी दी। इसके उपरांत व्यापारियों ने अपनी समस्याएं उजागर की। इन पर व्यापार कमेटी ने गहनता से विचार विमर्श किया व आश्वासन दिया कि जल्द ही उनके हित के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे। व्यापार मंडल के प्रधान संजय कुमार ने बताया कि बाजार में शौचालय, पेयजल और गंदगी के समाधान के लिए गंभीरता से प्रयास किए जा रहे हैं।

chat bot
आपका साथी