मंडी में पुलिस से उलझे नशे में धुत किशोर, वीडियो वायरल

boys quarreld with police constable, बल्ह हलके के डडौर में शराब के नशे में धुत दो किशारों ने पुलिस जवानों के साथ धक्का-मुक्की की।

By Rajesh SharmaEdited By: Publish:Wed, 30 Jan 2019 05:52 PM (IST) Updated:Wed, 30 Jan 2019 05:52 PM (IST)
मंडी में पुलिस से उलझे नशे में धुत किशोर, वीडियो वायरल
मंडी में पुलिस से उलझे नशे में धुत किशोर, वीडियो वायरल

जेएनएन, सुंदरनगर। जिला मंडी के बल्ह हलके के डडौर में शराब के नशे में धुत दो किशारों ने पुलिस जवानों के साथ धक्का-मुक्की की। इतना ही नहीं दोनों ने गाली-गलौज करने के अलावा वाहनों को आग लगाने व पुलिस जवानों को देख लेने की धमकी दी। हालांकि यह वाकय दो दिन पहले का है। किशोरों को नादान समझ पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया। लेकिन दो दिन बाद धक्का-मुक्की व गाली गलौज का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने दोनों आरोपितों के विरुद्ध सरकारी कर्मी की ड्यूटी में बाधा पहुंचाने का केस बल्ह थाना में दर्ज किया है।

वीडियो फुटेज के आधार पर पुलिस ने दोनों किशोरों की पहचान कर ली है। केस दर्ज होने के बाद दोनों आरोपित भूमिगत हो गए हैं। पुलिस दोनों की तलाश कर रही है।रात करीब साढ़े आठ बजे डडौर-नागचला फोरलेन बाईपास पर डडौर पुल के समीप बने एक होटल के बाहर दोनों वाहनों की टक्कर हो गई थी। सूचना मिलने पर पुलिस जवान मौके पर पहुंचे। पुलिस जवान वाहनों के दस्तावेज जांचने लगे तो नशे में धुत दो किशोर पुलिस कर्मियों से उलझ गए व गाली गलौज शुरू कर दिया।

जवानों ने जब उन्हें समझाने की कोशिश की तो वह हाथापाई पर उतर गए। एक जवान को सड़क पर धक्के मारते हुए दूर तक ले गए। पेट्रोल डालकर वाहनों को आग लगाने व देख लेने की धमकी दी। पुलिस ने मौके की नजाकत को देखते किशोरों से पीछा छुड़ाया। यह सारा घटनाक्रम कुछ लोगों ने मोबाइल में कैद कर लिया। डीएसपी सुंदरनगर तरनजीत ङ्क्षसह ने बताया दोनों किशारों की पहचान कर ली गई है। उनकी तलाश जारी है।

chat bot
आपका साथी