शौच करने बाहर निकले और गाड़ी पर आ गिरा विशालकाय पेड़

संवाद सहयोगी, थुनाग : जिला मंडी की सबसे ऊंची चोटी पर स्थित माता शिकारी मंदिर से दर्शन करन

By JagranEdited By: Publish:Fri, 01 Jun 2018 07:09 PM (IST) Updated:Fri, 01 Jun 2018 07:09 PM (IST)
शौच करने बाहर निकले और गाड़ी पर आ गिरा विशालकाय पेड़
शौच करने बाहर निकले और गाड़ी पर आ गिरा विशालकाय पेड़

संवाद सहयोगी, थुनाग : जिला मंडी की सबसे ऊंची चोटी पर स्थित माता शिकारी मंदिर से दर्शन करने के बाद लौट रहे दिल्ली के दो श्रद्धालु बाल-बाल बच गए। श्रद्धालु कार से शौच करने के लिए बाहर निकले और तभी विशालकाय चीड़ का पेड़ कार पर आ गिरा और वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

वीरवार को दिल्ली निवासी प्रदीप मान पुत्र नरेंद्र ¨सह व मनोज दवास पुत्र राजेंद्र अपनी कार में सवार होकर शिकारी माता मंदिर से वापस आ रहे थे। रात करीब आठ बजे रायगढ़ के निकट वे कार को सड़क किनारे खड़ा कर शौच करने के लिए बाहर निकले। इसी दौरान पहाड़ी से विशालकाय चीड़ का पेड़ कार पर आ गिरा।

जंजैहली से पुलिस टीम मौके पर पहुंची। वन, लोक निर्माण विभाग के कर्मचारियों व अन्य ग्रामीणों की मदद से कार पर गिरे चीड़ के पेड़ को काटकर किनारे किया गया। वहीं, सड़क पर पेड़ गिरने से रात को शिकारी देवी-जंजैहली मार्ग वाहनों की आवाजाही के लिए बंद रहा।

पुलिस अधीक्षक मंडी गुरदेव चंद्र शर्मा ने बताया कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है। दिल्ली के दोनों श्रद्धालु पूरी तरह स्वस्थ हैं।

chat bot
आपका साथी