तेज रफ्तार वाहन चालकों पर कसा शिकंजा

संवाद सहयोगी, जोगेंद्रनगर : राष्ट्रीय राजमार्ग मंडी-पठानकोट पर तेज रफ्तार से दोपहिया वाहन

By JagranEdited By: Publish:Sat, 03 Feb 2018 04:39 PM (IST) Updated:Sat, 03 Feb 2018 04:39 PM (IST)
तेज रफ्तार वाहन चालकों पर कसा शिकंजा
तेज रफ्तार वाहन चालकों पर कसा शिकंजा

संवाद सहयोगी, जोगेंद्रनगर : राष्ट्रीय राजमार्ग मंडी-पठानकोट पर तेज रफ्तार से दोपहिया वाहन दौड़ा रहे राइडर्स पर जोगेंद्रनगर पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। पुलिस ने 48 घंटों में 40 से अधिक चालान काटकर वाहन चालकों को यातायात नियमों का उल्लंघन करने का सबक सिखाया है। पुलिस की इस टीम में एएसआइ स्तर के अधिकारी और अनुभवी मुख्य आरक्षियों को तैनात किया गया है। यह टीम लगातार सड़कों पर नाकेबंदी कर बिगड़ैल वाहन चालकों पर शिकंजा कस रही है। पुलिस की इस कार्रवाई से वाहन चालकों में हड़कंप मचा हुआ है। शुक्रवार देर शाम एएसआई जय ¨सह की अगुवाई में पुलिस ने सरकाघाट सड़क पर नाकेबंदी कर 25 से अधिक वाहनचालकों के चालान कर हजारों रुपये का जुर्माना वसूल किया। वहीं शनिवार को मंडी-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर 20 से अधिक चालान काटे। शहर में भीड़भाड़ वाली जगह पर दोपहिया वाहन चालक तेज रफ्तारी से वाहन दौड़ाकर आए दिन सड़क दुर्घटनाओं को अंजाम दे रहे थे, जिसकी लगातार शिकायतें आ रही थीं, जिस कारण पर स्थानीय पुलिस ने अब सकारात्मक कार्रवाई अमल में लाना शुरू कर दिया है।

पुलिस एसआइ मदनकांत ने कहा कि पुलिस का यह अभियान लगातार जारी रहेगा। किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

chat bot
आपका साथी