मंडी से टिकट के लिए दिल्ली की दौड़

संवाद सहयोगी कुल्लू लोकसभा चुनाव की घोषणा के बाद अब कुल्लू में भी हलचल तेज हो गई है। टि

By JagranEdited By: Publish:Sun, 17 Mar 2019 06:16 PM (IST) Updated:Sun, 17 Mar 2019 06:16 PM (IST)
मंडी से टिकट के लिए दिल्ली की दौड़
मंडी से टिकट के लिए दिल्ली की दौड़

संवाद सहयोगी, कुल्लू : लोकसभा चुनाव की घोषणा के बाद अब कुल्लू में भी हलचल तेज हो गई है। टिकट के चाहवान प्रत्याशी अपना-अपना दाव खेल रहे हैं। इस बार मंडी सीट सबसे हॉट सीट मानी जा रही है यहां पर भाजपा से तीन प्रबल दावेदार हैं और वर्तमान में तीनों दिल्ली में टिकट के लिए कसरत कर रहे हैं। आश्रय शर्मा की ओर से पंडित सुखराम जबकि कुल्लू से पूर्व सांसद महेश्वर सिंह अपने लिए टिकट की पैरवी के लिए दिल्ली गए हैं। उधर, जैसे ही प्रदेश भाजपा की बैठक में महेश्वर और ब्रिगेडियर खुशाल ठाकुर का नाम आते ही अब ब्रिगेडियर खुशाल भी दिल्ली रवाना हो गए हैं। तीनों अपने लिए टिकट की पैरवी करने में डटे हुए हैं। अब जनता को बस इंतजार है कि पार्टी हाईकमान किसे टिकट देती है। वहीं सांसद रामस्वरूप शर्मा अपने चुनाव प्रचार में डटे हुए हैं।

मंडी संसदीय सीट के लिए पूर्व सांसद महेश्वर सिंह और सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर खुशाल ठाकुर का नाम इन दिनों चर्चा में हैं। सनद रहे कि महेश्वर सिंह इससे पूर्व भाजपा छोड़ हिलोपा पार्टी बना चुके हैं और एक बार फिर भाजपा में शामिल होने के बाद पहले विधायक पद के लिए चुनाव लड़े लेकिन उसमें सफल नहीं हुए और अब लोकसभा टिकट की दौड़ में हैं।

वहीं प्रदेश के मंडी संसदीय क्षेत्र से ब्रिगेडियर खुशाल ठाकुर का नाम पैनल में शामिल करने से प्रदेश के लाखों सैनिक व पूर्व सैनिकों, सैनिक संगठनों में खुशी की लहर है।

ज्ञात हो कि 2014 में हुए लोकसभा चुनाव में रामस्वरूप शर्मा ने रानी प्रतिभा सिंह को हराकर जीत हासिल की थी। ऐसे में इस बार भाजपा का टिकट किसे मिलता है, यह रोचक है।

chat bot
आपका साथी