अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव से दस दिन पहले सर्व देवता समिति दोफाड़

International Shivaratri Festival अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव से पहले ही समिति दोफाड़ हो गई है सर्व देवता समिति के अध्यक्ष शिवपाल शर्मा पर मनमानी का आरोप भी लगा है।

By Babita kashyapEdited By: Publish:Tue, 11 Feb 2020 09:14 AM (IST) Updated:Tue, 11 Feb 2020 09:14 AM (IST)
अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव से दस दिन पहले सर्व देवता समिति  दोफाड़
अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव से दस दिन पहले सर्व देवता समिति दोफाड़

मंडी, जेएनएन। अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव से ठीक दस दिन पहले सर्व देवता समिति दोफाड़ हो गई है। समिति से अलग हुए 30 से अधिक देवीदेवताओं के कारदारों ने देव संस्कृति संरक्षण एवं संवद्र्धन समिति की सदस्यता ग्रहण की है। पराशर ऋषि कमेटी के प्रधान बीएस ठाकुर की अगुआई में कारदारों का एक प्रतिनिधिमंडल सोमवार दोपहर बाद उपायुक्त एवं अध्यक्ष शिवरात्रि महोत्सव ऋग्वेद ठाकुर से मिला। उपायुक्त से देव संस्कृति संरक्षण समिति को तवज्जो देने की मांग की। सर्व देवता समिति को भंग कर प्रशासनिक अधिकारी की देखदेख में दोबारा निष्पक्ष तरीके से चुनाव करवाने की मांग की।

इससे पहले पत्रकारों से बातचीत में बीएस ठाकुर व अन्य कारदारों ने सर्व देवता समिति के अध्यक्ष शिवपाल शर्मा पर मनमानी का आरोप लगाया। बकौल बीएस ठाकुर, ‘कुर्सी पर काबिज रहने के  लिए शिवपाल शर्मा हर तरह के हथकंडे अपना रहे हैं। 16 साल से अध्यक्ष की कुर्सी पर बैठे हुए हैं। जो  कारदार हक के लिए आवाज उठाता है उसे बैठकों में बुलाना बंद कर दिया जाता है। ऐसे सदस्यों की जगह मर्जी से नए सदस्य जोड़कर देव समिति में विवाद पैदा किया जा रहा है। चुनाव करवाने से पहले सदस्यों को इसकी सूचना देनी जरूरी है।

हर बार बिना पूर्व सूचना से कुछ समर्थकों को बुलाकर अध्यक्ष की कुर्सी पर काबिज हो जाते हैं। समिति की सदस्यता भी इच्छानुसार दी जाती है। कुर्सी बचाए रखने के लिए सरकार व प्रशासन पर दबाव बनाया जा रहा है। मानदेय बढ़ाना सरकार व प्रशासन का काम है। शिवपाल शर्मा हर बार मानदेय बढ़ाने का प्रलोभन देकर देव समाज की छवि खराब कर रहे हैं। मंडी में अब तक देवी-देवताओं के बैठने व ठहरने की उचित व्यवस्था नहीं है। बावजूद इसके शिवपाल शर्मा सुकेत के देवताओं को शिवरात्रि का निमंत्रण दे आए। वाहवाही लूटने के लिए अनुचित कदम उठाया गया।

इन लोगों ने छोड़ी सर्व देवता समिति बीएस ठाकुर प्रधान पराशर ऋषि कमेटी, धनी राम वासकी अंबिका कमेटी, पुष्पराज शर्मा प्रधान माता काश्मीरी देहरीधार, भूपेंद्र कुमार देव बालाकामेश्वर घुगतां, प्रकाश सिंह माता काशमीरी मझवाड़, चेतन शर्मा श्री दुर्गा माता, बीरबल शर्मा कारदार बड़ा देव मतलोडा, चुनी लाल, लजे राम, खूबराम, तोता राम, वीर सिंह, टेक सिंह मेहता, लीला राम, मुरारी लाल, दिनेश कुमार अध्यक्ष बड़ादेव मतलोडा, वेदराम देव चुंजवाला, दिनेश ठाकुर दवे घड़ौलह नारायण, गिरिजा कुमार उपप्रधान महाकाली मंदिर पुरानी मंडी, योगराज देवबाला कामेश्वर बाड़ी गुमाणु, देवेंद्र्र सिंह माता चामुंडा मोतीपुर, ललित पठानिया देव बालाकामेश्वर देवधार, वेदराम ठाकुर प्रधान देव कमेटी शेषनाग टेपर शामिल हैं।

कारदार गुमराह किए तो कानूनी कार्रवाई

सर्व देवता समिति ने सोमवार को कटोला में उत्तरशाला क्षेत्र के देवी-देवताओं के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। बैठक की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष शिवपाल शर्मा ने की। बैठक में प्रस्ताव पारित किया गया देवता कमेटी का नाम लेकर देव संस्कृति संरक्षण एवं संवद्र्धन समिति कारदारों को भ्रमित कर रही है। दूरभाष के जरिए बार-बार कारदारों को बैठकों में आने के लिए बुलाया जा रहा है, जो गलत है। कारदारों ने विरोध कर चेतावनी दी कि अगर दोबारा दूरभाष से कारदारों को भ्रमित करने का प्रयास किया गया तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी। 

देवताओं के देखरेख के कार्य का जिम्मा सर्व देवता समिति ही देखती है और इसका अध्यक्ष शिवपाल शर्मा को सर्वसहमति से चुना गया है। केवल राजनीति के लिए लोग अन्य कारदारों को गुमराह कर रहे हैं। बैठक में इसके अतिरिक्त शिवरात्रि के दौरान देवीदेवताओं और साथ आए देवलुओं के ठहरने की उचित व्यवस्था करना, राशन, मानदेय भत्ता, लकड़ी और बजंतरियों का मानदेय भत्ता बढ़ाने की मांग रखी गई है। साथ ही मेले में जलशक्ति मंत्री महेंद्र ठाकुर व विधायक जवाहर ठाकुर के बेहतर सुझावों के लिए आभार जताया है। बैठक में महासचिव दिनेश, लेखराज पटियाल, मनोज कुमार, खीमेराम, डागणू राम, रतन चंद, किशन चंद, तेज सिंह, डूमे राम, लेखराज, हेतराज, पूर्ण चंद, बलीराम, कौले राज आदि मौजूद थे।

 मंडी में अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव की तैयारियां, जानें कार्यक्रम की पूरी रूपरेखा

chat bot
आपका साथी