टेक फेस्ट की सांस्कृतिक संध्या में काकू ने नचाए दर्शक

फेस्ट की दूसरी सांस्कृतिक संध्या मे हिमाचल के मशहूर गायक काकू राम ठाकुर ने दर्शकों को जमकर नचाया। काकू राम की गायकी के साथ साथ दर्शकों ने उनके मस्त अदांज का भी खूब मजा लिया। जब तक वह मंच पर रहे पूरा पंडाल में बैठे लोग झूमते रहे। हिमाचली गायिका सुनीता भारद्वाज खेमू चौहान और कुलदीप गुलेरिया ने अपनी गायिकी से सांस्कृतिक संध्या को यादगार बना दिया। करीब साढ़े आठ बजे के बाद काकू राम ने मंच संभाला और दिल तैनू यारा बड़ा

By JagranEdited By: Publish:Mon, 22 Apr 2019 08:09 PM (IST) Updated:Mon, 22 Apr 2019 08:09 PM (IST)
टेक फेस्ट की सांस्कृतिक संध्या में काकू ने नचाए दर्शक
टेक फेस्ट की सांस्कृतिक संध्या में काकू ने नचाए दर्शक

संवाद सहयोगी, मंडी : अभिलाषी यूनिवर्सिटी चैलचौक के टेक फेस्ट की दूसरी सांस्कृतिक संध्या में हिमाचल के गायक काकू राम ठाकुर ने दर्शकों को नचाया। हिमाचली गायिका सुनीता भारद्वाज, खेमू चौहान और कुलदीप गुलेरिया ने भी सांस्कृतिक संध्या को यादगार बना दिया। करीब साढ़े आठ बजे के बाद काकू राम ने मंच संभाला और दिल तैनू यारा बड़ा कुछ कहणा चाहंदा, चीटा ता तेरा चोला, ये जो सिली सिली आदीं ने हवा और रोहड़ू जाणा मेरिए आमिए जैसे गाने गाकर दर्शकों को नचाया। गाने गाते-गाते बार बार पंडाल में पहुंचने पर विद्यार्थियों ने नाचते हुए काकू राम ठाकुर के साथ सेल्फी भी ली।

chat bot
आपका साथी