लांगणा छौ में बार-बार धंस रही सड़क

लडभड़ोल कांढापतन मार्ग में लांगणा छौै के निकट सड़क धंसने का सिलसिला दस दिनों से जारी है। सांय करीब छह बजे के बाद दूसरे दिन दोपहर तक वाहनों की आवाजाही ठप्प हो रही है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 09 Sep 2018 06:40 PM (IST) Updated:Sun, 09 Sep 2018 06:40 PM (IST)
लांगणा छौ में बार-बार धंस रही सड़क
लांगणा छौ में बार-बार धंस रही सड़क

सहयोगी, लडभड़ोल : बैजनाथ-लडभड़ोल कांढापतन मार्ग में लांगणा छौै के निकट सड़क धंसने का सिलसिला दस दिन से जारी है। सड़क अवरुद्ध होने के कारण कई बसों के रूट प्रभावित हो रहे हैं। इस कारण वाहन चालकों सहित यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। दो दिन से सड़क पर दोपहिया वाहन ही गुजर रहे हैं। मजदूर पत्थर डाल कर सड़क को बहाल करते हैं लेकिन कुछ घंटों के बाद दोबारा सड़क धंस रही है। इस स्थान से पानी का रिसाव भी निरंतर हो रहा है। दलदल की स्थिति बन गई है। इस कारण वाहनों का बोझ न सहने के कारण सड़क धंस रही है। इससे सड़क के ऊपर और नीचे रहने वाले गांवों के लोगों को खतरा पैदा हो गया है। हालांकि विभाग की ओर से अब यहां क्रेटवाल भी लगाई जा रही है। विभागीय अधिकारी मौके पर मौजूद रहकर नजर बनाए हुए हैं। बारिश में इस स्थान पर भूस्खलन होने पर भारी तबाही मच सकती है।

उधर, लोक निर्माण विभाग के कनिष्ठ अभियंता अभिषेक ठाकुर ने कहा कि जहां से सड़क धंस रही है, वहां क्रेटवाल लगाई जा रही है।

chat bot
आपका साथी