कोटरोपी के समीप जीप व कार की टक्कर, चार महिलाएं घायल

पठानकोट-मंडी राष्ट्रीय राजमार्ग पर कोटरोपी के समीप पड़ीगलू में जीप व कार की टक्कर में चार महिलाएं घायल हो गई।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 15 Nov 2019 03:20 PM (IST) Updated:Sat, 16 Nov 2019 06:22 AM (IST)
कोटरोपी के समीप जीप व कार की टक्कर, चार महिलाएं घायल
कोटरोपी के समीप जीप व कार की टक्कर, चार महिलाएं घायल

सहयोगी, पद्धर : पठानकोट-मंडी राष्ट्रीय राजमार्ग पर कोटरोपी के समीप पड़ीगलू में जीप व कार की टक्कर में चार महिलाएं घायल हो गई। हादसा शुक्रवार सुबह करीब सवा दस बजे पेश आया। एक महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। उसे नागरिक अस्पताल पद्धर से प्राथमिक उपचार के बाद नेरचौक मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। हादसे के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर करीब एक घंटे तक वाहनों की आवाजाही बंद रही। कार सवार सभी लोग पालमपुर के बंदला के रहने वाले हैं। कार सवार भानजी की शादी में शामिल होने मंडी जा रहे थे कि पड़ीगलू के पास हादसा हो गया। इससे कार सवार चंपा देवी, तारा देवी, पूनम चौधरी व आशा कुमारी घायल हो गई। कार चालक अजीत कुमार व जीप चालक सहित अन्य सवार युवक को आंशिक चोटें पहुंची हैं। घायलों को 108 एंबुलेंस से नागरिक अस्पताल पद्धर पहुंचाया गया। आशा कुमारी को मेडिकल कॉलेज नेरचौक रेफर किया गया है। प्रशासन की ओर से तहसीलदार पद्धर पीसी शर्मा ने घायलों का कुशलक्षेम पूछा और फौरी राहत दी। डीएसपी पद्धर मदन कांत शर्मा ने बताया कि पद्धर पुलिस मामले की जांच कर रही है। घायलों की हालत खतरे से बाहर है।

chat bot
आपका साथी