27 को मनाया जाएगा लोसर पर्व

सहयोगी, रिवालसर : रिवालसर में 27 फरवरी को मनाए जाने वाले लोसर पर्व को लेकर तिब्बतियन समुदाय में भारी

By JagranEdited By: Publish:Thu, 23 Feb 2017 01:00 AM (IST) Updated:Thu, 23 Feb 2017 01:00 AM (IST)
27 को मनाया जाएगा लोसर पर्व
27 को मनाया जाएगा लोसर पर्व

सहयोगी, रिवालसर : रिवालसर में 27 फरवरी को मनाए जाने वाले लोसर पर्व को लेकर तिब्बतियन समुदाय में भारी उत्साह है। इस पर्व को तिब्बतियन समुदाय द्वारा नववर्ष के रूप में मनाया जाता है। पर्व मनाने के लिए रिवालसर में काफी संख्या में तिब्बतियन समुदाय के लोग इकट्ठा होने शुरू हो गए हैं।

छेशचु पर्व इस बार तिब्बतियन कैलेंडर के अनुसार 7 मार्च को आ रहा है। तिब्बतियन समुदाय, कब्बायली क्षेत्रों के लोग व बौद्ध समुदाय से जुड़े लोग इस पर्व को संयुक्त रूप से मनाते हैं। लोसर के दिन एक-दूसरे को नववर्ष की बधाई दी जाती है और तिब्बत की खुशहाली व तिब्बत की आजादी की दुआ की जाती है। लोसर पर्व के मौके पर बौद्ध मंदिरों को विशेष तौर पर सजाया जाता है। मंदिरों में बुद्धिष्ट परंपरा के अनुसार पूजा-अर्चना की जाती है। लोसर पर्व पर चीन में तिब्बत की आजादी के लिए संघर्ष में मारे गए लोगों की आत्मा की शांति के लिए विशेष पूजा की जाती है। रिवालसर शहर व झील परिसर को लोसर पर्व की पूर्व संध्या पर दीयों व मोमबत्ती की रोशनी से गुलजार किया जाता है। लोसर पर्व पर तिब्बतियन व्यंजन विशेष तौर पर परोसे जाते हैं।

chat bot
आपका साथी