महंगाई व बेरोजगारी के विरोध में जनमत देगी जनता : प्रतिभा

जागरण संवाददाता मंडी मंडी संसदीय क्षेत्र के उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिभा सिंह ने चुन

By JagranEdited By: Publish:Thu, 28 Oct 2021 10:58 PM (IST) Updated:Thu, 28 Oct 2021 10:58 PM (IST)
महंगाई व बेरोजगारी के विरोध में जनमत देगी जनता : प्रतिभा
महंगाई व बेरोजगारी के विरोध में जनमत देगी जनता : प्रतिभा

जागरण संवाददाता, मंडी : मंडी संसदीय क्षेत्र के उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिभा सिंह ने चुनाव प्रचार के दौरान मिले जनसमर्थन पर आभार प्रकट करते हुए कहा है कि लोकतंत्र के इस पर्व में सभी मतदाता भागीदारी सुनिश्चित कर भाजपा व मोदी सरकार की जन विरोधी नीतियों व निर्णयों के खिलाफ अपना वोट करें। यह चुनाव परिणाम देश व प्रदेश की भावी राजनीति की दिशा व दशा तय करेगा। वीरवार को रामपुर में अपने आवास पर कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए कहा कि यह चुनाव एक तरफ भाजपा के धनबल और दूसरी तरह कांग्रेस के जनबल के बीच हो रहा है। हमेशा ही जनबल, धनबल पर भारी पड़ा है। भाजपा अपनी हार देखकर पूरी तरह बौखलाहट में है।

प्रतिभा सिंह ने पार्टी कार्यकर्ताओं के मनोबल की प्रशंसा करते हुए कहा कि मतदान तक इस मनोबल में कोई भी कमी नहीं होनी चाहिए। भाजपा कोई भी षड्यंत्र रचते हुए लोगों को गुमराह करने का प्रयास कर सकती है। कार्यकर्ताओं को भाजपा के किसी भी षड्यंत्र को सफल नहीं होने देना है। उन्होंने बूथ पदाधिकारियों से अपने अपने बूथ पर भाजपा के मतदाताओं पर किसी भी दबाव पर कड़ी नजर रखने को कहा।

प्रतिभा सिंह ने कहा कि आज बढ़ती महंगाई व बेरोजगारी दो ऐसे मुद्दे हैं जिन पर लोगों को सरकार के खिलाफ अपना मत देना है। कोरोना काल में प्रदेश सरकार ने किसी भी वर्ग को न तो कोई राहत ही दी और न ही उन्हें कोई सहायता। प्रदेश में पिछले दो साल से पर्यटन व्यवसाय पूरी तरह ठप पड़ा है।

chat bot
आपका साथी