नगर निगम चुनाव के लिए भाजपा ने किया शंखनाद

जागरण संवाददाता मंडी भाजपा ने नगर निगम मंडी में चुनावी शंखनाद कर दिया है। सुंदरनगर के

By JagranEdited By: Publish:Thu, 11 Feb 2021 08:29 PM (IST) Updated:Thu, 11 Feb 2021 08:29 PM (IST)
नगर निगम चुनाव के लिए भाजपा ने किया शंखनाद
नगर निगम चुनाव के लिए भाजपा ने किया शंखनाद

जागरण संवाददाता, मंडी : भाजपा ने नगर निगम मंडी में चुनावी शंखनाद कर दिया है। सुंदरनगर के विधायक एवं भाजपा प्रदेश महामंत्री राकेश जम्वाल ने वीरवार को प्रचार अभियान का शुभारंभ किया। उन्होंने पांच वार्डों के पार्टी कार्यकत्र्ताओं, पन्ना प्रमुख व बूथ पालकों के साथ बैठक की। पांचों वार्डों में मतदाताओं से संवाद कर उनकी नब्ज भी टटोली गई। भाजपा ने तीन दिन के अंदर सभी 15 वार्डों में बैठकें करने का लक्ष्य रखा गया है।

चुनावी शंखनाद का आगाज वार्ड एक खलियार से हुआ। इसके बाद पुरानी मंडी, पड्डल, नेला व मंगवाई वार्ड में बैठकों का आयोजन हुआ। राकेश जम्वाल ने कहा कि जयराम सरकार ने मंडी शहर को नगर निगम का दर्जा देकर सालों से चली आ रही मांग पूरी की है। नगर निगम का दर्जा मिलने से विकास कार्यों में तेजी आएगी। केंद्र व प्रदेश सरकार ने जनकल्याण के लिए कई योजनाएं चला रखी हैं। इसका लाभ समाज के हर वर्ग को मिल रहा है। उन्होंने कार्यकत्र्ताओं से पार्टी प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करने को लेकर सभी से एकजुट होकर कार्य करने का आग्रह किया और नगर निगम में भाजपा जीत का परचम लहराने का दावा किया।

बैठक में भाजपा जिला अध्यक्ष रणवीर सिंह, मंडल अध्यक्ष मनीष कपूर, जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष सुमन ठाकुर, जिला महामंत्री महेंद्र कुमार, मंडल महामंत्री दीवान चंद, कोषाध्यक्ष विमला मेहरा व अन्य मौजूद रहे।

-------------------

मतदाता सूची की जानकारी के लिए जारी किए फोन नंबर

जागरण संवाददाता, मंडी : नगर निगम के चुनाव से पहले लोग मतदाता सूची में नाम सुनिश्चित करें। इसके लिए 16 फरवरी तक मतदाता सूची का पुनर्निरीक्षण किया जा रहा है। एसडीएम सदर नवेदिता नेगी ने मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने में सहयोग की अपील की है। मतदाताओं की सुविधा के लिए वार्ड स्तर पर मतदाता सहायता टीमें बनाई गई हैं। इसके तहत मतदाना सूची के संबंध में जानकारी के लिए खलियार वार्ड के लिए गठित मतदाता सहायता टीम के मान सिंह के मोबाइल फोन नंबर 7018008021 तथा वंदना 9559717084, पुरानी मंडी वार्ड के लिए सुनीता शर्मा 9418610806, पड्डल वार्ड राहुल 9882860011 व नीरज गुप्ता 8580877801, नेला वार्ड पूर्ण चंद 7018247781 व बुद्धि प्रकाश 8580899010, मंगवाइं में सतीश कुमार 9418725249, सन्यारड़ वार्ड ललित 8219177823, तल्याहड़ वार्ड हेमंत 9418333223 व मनसा 8219964364, पैलस कॉलोनी-1 गरिमा के मोबाइल नम्बर 8219552239, पैलस कॉलोनी-2 सुखराम 9418616191 व प्रवीना के मोबाइल नम्बर 7018781524, सुहड़ा में सुरेश कुमार 9418491282, समखेतर में दीपक 7018563187, भगवाहन वार्ड में जागृति 8628060723 तथा थनेहड़ा में कुमारी ईशा 8352935885, बैहना में तारा देवी के 7018859381 और दौहंधी के लिए बेसर सिंह के 9817167333 व जोगेंद्र पाल के 8219411150 पर संपर्क किया जा सकता है।

chat bot
आपका साथी