एक करोड़ से संवरेगा सिमस गांव : रामस्वरूप

एक करोड़ से अधिक की धन राशि से संवरेगा। सिमसा माता के मंदिर में माथा टेकने पहुंचे मंडी सांसद रामस्वरूप शर्मा ने सिमस में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि यह गांव इस लिए विख्यात नहीं है कि उन्होंने इसे गोद लिया हुआ है बल्कि ये माता सिमसा का ऐसा स्थान है जहां माता साक्षात् विराजमान है। इसका प्रत्यक्ष प्रमाण हम हर नवरात्रों में देखते है। श्रद्धालुओं के रहने के लिए 46.66 लाख से सराय का निर्माण होगा। 6.5 लाख रूपये से महिला

By JagranEdited By: Publish:Sat, 01 Dec 2018 03:19 PM (IST) Updated:Sat, 01 Dec 2018 03:19 PM (IST)
एक करोड़ से संवरेगा सिमस गांव : रामस्वरूप
एक करोड़ से संवरेगा सिमस गांव : रामस्वरूप

सहयोगी, लडभड़ोल : सांसद रामस्वरूप शर्मा ने कहा सिमस गांव एक करोड़ से अधिक की धनराशि से संवरेगा। सिमसा माता मंदिर में माथा टेकने पहुंचे मंडी के सांसद रामस्वरूप शर्मा ने सिमस में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि यह गांव इसलिए विख्यात नहीं है कि उन्होंने इसे गोद लिया है, बल्कि ये माता सिमसा का ऐसा स्थान है जहां माता साक्षात विराजमान है।

इसका प्रत्यक्ष प्रमाण हम हर नवरात्रों में देखते हैं। श्रद्धालुओं के रहने के लिए 46.66 लाख से सराय का निर्माण होगा। 6.5 लाख रुपये से महिला सामुदायिक हाल का निर्माण होगा। वही सिमस में बहने वाले नाले के चैनेलाइजेशन के लिए 10 लाख की धनराशि स्वीकृत की गई है। श्रद्धालुओं की बढ़ती तादात को देखते हुए सिमस-नेला-गवाला-नागेश्वर महादेव (कुड) सड़क को भी शीघ्र पक्का कर जनता को समर्पित किया जाएगा।

आने वाले समय में तहसील क्षेत्र लडभड़ोल की कायाकल्प होगी। उनके इस कार्य में केंद्र सरकार तो सहयोग कर ही रही है। वहीं, प्रदेश भाजपा सरकार व स्थानीय विधायक प्रकाश राणा भी सहयोग कर रहे हैं। इस अवसर पर उनके साथ जिला परिषद् सदस्य संजीव शर्मा, प्रधान सिमस पंचायत तारावती, उपप्रधान गौरी कैलाश, मंदिर पुजारी राजीव राय, मंदिर कमेटी सदस्य विनोद राय, कार्तिक राय, युवक मंडल सिमस के सदस्य वह कई वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी