चक्कर, रामपुर में बनेंगे आधुनिक मिल्क प्लांट

मंडी जिले के चक्कर व शिमला के रामपुर में 50-50 लीटर क्षमता के आधुनिक मिल्क प्लांट स्थापित होंगे। केंद्र सरकार ने कंप्यूटराइजड प्लांट स्थापित करने के लिए प्रदेश मिल्क फेडरेशन को 32.60 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की है। 15 दिन के अंदर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर दोनों जगह मिल्क प्लांट की आधारशिला रखेंगे। मिल्क फेडरेशन के चेयरमैन निहाल चंद शर्मा ने गत दिनों केंद्रीय पशुपालन, डेयरी एवं मत्स्य सचिव तरुण श्रीधर को 109 करोड़ का प्रोजेक्ट सौंपा था। इसमें मौजूदा मिल्क प्लांट का आधुनिकीकरण शामिल है। रामपुर में रोजाना 60 हजार लीटर से अधिक दूध का संग्रहण होता है। यहां वर्तमान प्लांट की क्षमता 30 हजार लीटर है। चक्कर में मिल्क प्लांट इंडो जर्मन प्रोजेक्ट के तहत स्थापित हुआ है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 12 Oct 2018 04:34 PM (IST) Updated:Fri, 12 Oct 2018 04:34 PM (IST)
चक्कर, रामपुर में बनेंगे आधुनिक मिल्क प्लांट
चक्कर, रामपुर में बनेंगे आधुनिक मिल्क प्लांट

जागरण संवाददाता, मंडी : मंडी जिले के चक्कर व शिमला के रामपुर में 50-50 लीटर क्षमता के आधुनिक मिल्क प्लांट स्थापित होंगे। केंद्र सरकार ने कंप्यूटराइजड प्लांट स्थापित करने के लिए प्रदेश मिल्क फेडरेशन को 32.60 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की है। 15 दिन के अंदर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर दोनों जगह मिल्क प्लांट की आधारशिला रखेंगे। मिल्क फेडरेशन के चेयरमैन निहाल चंद शर्मा ने गत दिनों केंद्रीय पशुपालन, डेरी एवं मत्स्य सचिव तरुण श्रीधर को 109 करोड़ का प्रोजेक्ट सौंपा था। इसमें मौजूदा मिल्क प्लांट का आधुनिकीकरण शामिल है। रामपुर में रोजाना 60 हजार लीटर से अधिक दूध का संग्रहण होता है। यहां वर्तमान प्लांट की क्षमता 30 हजार लीटर है। चक्कर में मिल्क प्लांट इंडो जर्मन प्रोजेक्ट के तहत स्थापित हुआ है। इसकी क्षमता मात्र 20 हजार लीटर है। प्लांट में 58 साल पुरानी मशीनरी लगी हुई है। यहां रोजाना 40 हजार लीटर दूध का संग्रहण होता है। दोनों स्थानों पर पुरानी मशीनरी व उपकरण होने की वजह से मिल्क फेड निजी कंपनियों के साथ स्पर्धा में खरा नहीं उतर रहा था। कंप्यूटराइजड प्लांट स्थापित होने से मिल्क फेड अब आइसक्रीम व कई अन्य उत्पादन बनाने पर विचार कर रहा है। मिल्क फेड का घी व मिठाई अब उचित मूल्य की 5000 दुकानों में मिलेंगी। फेडरेशन ने इसके लिए नागरिक आपूर्ति निगम के साथ एमओयू किया है। इससे फेडरेशन के उत्पाद अब ग्रामीण क्षेत्रों में आसानी से उपलब्ध होंगे। खपत बढ़ने से किसानों से दूध की मांग भी बढ़ेगी। उचित मूल्य की दुकानों के अलावा फेडरेशन का हर उत्पाद अब प्रदेश भर के बस स्टैंडों पर मिलेंगे। फेडरेशन इसके लिए बस स्टैंड पर मिल्क बार खोलेगी। बस अड्डा प्राधिकरण ने मिल्क फेडरेशन को दुकानें आवंटित करने की हामी भर दी है।

----------

मिल्क फेडरेशन ने केंद्रीय पशुपालन, डेरी एवं मत्स्य सचिव तरुण श्रीधर को मिल्क प्लांट के आधुनिकीकरण से संबंधित 109 करोड़ का प्रोजेक्ट सौंपा था। केंद्र सरकार ने पहली किस्त के रूप में 32.60 करोड़ जारी कर दिए हैं। इससे चक्कर व रामपुर में 50-50 लीटर क्षमता का कंप्यूटराइजड मिल्क प्लांट स्थापित होंगे। 15 दिन के अंदर शिलान्यास कर दिया जाएगा।

-निहाल चंद शर्मा, चेयरमैन मिल्क फेडरेशन हिमाचल।

chat bot
आपका साथी