विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 11, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रणनीति तैयार, पेंशनर्स 14 को करेंगे प्रदर्शन

By JagranEdited By:
Published: Tue, 11 Jun 2019 04:22 PM (IST)Updated: Wed, 12 Jun 2019 06:41 AM (IST)

पथ परिवहन निगम पेंशनर्स 14 जून को निगम के प्रबंध निदेशक कार्यालय के बाहर मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन करेंगे। ...और पढ़ें

रणनीति तैयार, पेंशनर्स 14 को करेंगे प्रदर्शन
रणनीति तैयार, पेंशनर्स 14 को करेंगे प्रदर्शन

संवाद सहयोगी, मंडी : हिमाचल पथ परिवहन निगम पेंशनर्स 14 जून को निगम के प्रबंध निदेशक कार्यालय के बाहर मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन करेंगे। इसकी रणनीति तैयार कर ली गई है।

यह बात पथ परिवहन निगम पेंशनर्स कल्याण संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिला अध्यक्ष बृजलाल धीमान ने मंडी में आयोजित संगठन की बैठक के दौरान कही। उन्होंने कहा कि संगठन की प्रदेश कार्यकारिणी ने 17 मई को सर्वसम्मति से प्रदर्शन का निर्णय लिया है। इस संबंध में सरकार व निगम प्रबंधन को नोटिस देकर अवगत करवाया जा चुका है, लेकिन अब तक उन्हें वार्ता के लिए नहीं बुलाया गया। परिवहन मंत्री व निगम प्रबंधन अब अखबारों के माध्यम से 2016 से 2018 तक के देयभत्तों को जारी करने का प्रचार कर लोगों को गुमराह कर रहे हैं। बृजलाल धीमान ने बताया कि बैंकों में पता करने पर प्रदेश के 6000 पेंशनर्स में से कुछेक की ही दो माह की पेंशन जारी हुई है। इसके अतिरिक्त कोई भत्ते जारी नहीं हुए। डीए एरियर व मेडिकल भत्ता अब तक नहीं दिया गया। वहीं कुछ सरकार के पिठू पेंशनर्स भी पेंशनर्स को सभी देय भत्ते दिए जाने का प्रचार कर लोगों को गुमराह कर रहे हैं।

वहीं दूसरी तरफ पेंशन व भत्ते न मिलने से सेवानिवृत्त कर्मियों को मुश्किलें झेलनी पड़ रही है। उन्होंने कहा कि 14 जून को सुबह 11 बजे से दोपहर बाद तीन बजे शिमला में प्रबंध निदेशक कार्यालय के प्रांगण में पेंशनर्स शांतिपूर्वक प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने प्रदेश भर के पेंशनर्स से अपील की है कि इस आंदोलन में बढ़चढ़ कर हिस्सा लें। इस अवसर पर रोशन कटोच, सुभाष चंद, केडी अवस्थी, रोशन शर्मा व बलवंत सेन आदि मौजूद रहे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।