कबीर ने दिखाई भूले भटके मानव को सत्य की राह: रोहित

का काशी के लहरतारा धाम में एक कमल पुष्प पर अवतरण हुआ। उन्होंने संसार के भूले भटके मानव को सत्य की राह दिखाई। यह शब्द छत्तीसगढ़ से पहुंचे पूज्य संत डा रोहित साहब ने कबीर साहब के 621 वें प्रगट दिवस पर कबीर मंदिर चवाड़ी में कहे। उन्होंने कहा कि इस संसार मे हमारा क्या है जिसके पीछे हम अपना जीवन व्यतीत कर रहे है। एक दिन हमारा यह शरीर मिट्टी में मिल जाएगा। झूठे आडम्बरों का खूब खंडन किया । डेरा बस्सी से पधारे दीनदयाल साहेब ने कहा कि अपने बच्चों को अच्छे संस्कार देकर उन्हें सदमार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करें। बच्चों को मादक पदार्थों से दूर रखें तभी वह इन सभी

By JagranEdited By: Publish:Mon, 17 Jun 2019 04:01 PM (IST) Updated:Mon, 17 Jun 2019 04:01 PM (IST)
कबीर ने दिखाई भूले भटके मानव को सत्य की राह: रोहित
कबीर ने दिखाई भूले भटके मानव को सत्य की राह: रोहित

सहयोगी, बग्गी : सदगुरू कबीर ने संसार के भूले भटके मानव को सत्य की राह दिखाई। यह शब्द छत्तीसगढ़ से पहुंचे पूज्य संत डॉ. रोहित साहब ने कबीर साहब के 621 वें प्रगट दिवस पर कबीर मंदिर चवाड़ी में कहे। उन्होंने कहा कि इस संसार में हमारा क्या है। जिसके पीछे हम अपना जीवन व्यतीत कर रहे है। एक दिन हमारा यह शरीर मिट्टी में मिल जाएगा। झूठे आडंबरों का खूब खंडन किया। डेरा बस्सी से पधारे दीनदयाल साहेब ने कहा कि अपने बच्चों को अच्छे संस्कार देकर उन्हें सदमार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करें। बच्चों को मादक पदार्थो से दूर रखें तभी वह इन सभी चीजों से दूर रह पाएंगे। पाठी मनी राम ने कबीर साहब के जीवनकाल से लेकर अंतध्र्यान तक अपने विचार रखकर संगत को निहाल किया। इस उपलक्ष्य में कबीर मंदिर चवाड़ी राजगढ़ के संचालक मस्त राम कौंडल ने आई हुई संगत का धन्यवाद किया।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी