धर्मपुर के लोग अब नहीं पीएंगे खातरियों का पानी : महेंद्र

¨सचाई एवं जनस्वास्थ्य मंत्री महेंद्र ¨सह ठाकुर ने शुक्रवार को संधोल के चोंलगढ़ हियूण सड़क जो अवाहदेवी टिहरा सड़क का भाग है, को 2922.72 लाख रुपये की लागत से पक्का करने के कार्य का शुभारंभ किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि धर्मपुर क्षेत्र बहुत ही पिछड़ा हुआ क्षेत्र है। इस क्षेत्र को पूरे प्रदेश में विकास के पथ पर अग्रणी स्थान पर लाने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। इन्ही प्रयासों का नतीजा है कि इस क्षेत्र के हर गांव को सड़क सुविधा से जोड़ा जा चुका है तथा जल्द ही इन सड़कों को पक्का कर बस सेवाएं भी शुरु की जाएगी। इस क्षेत्र में पेयजल का बहुत अभाव रहा है तथा अधिकतर लोग खातरियों से ही पानी निकालकर पीते थे, लेकिन हमने इस पूरे क्षेत्र के लिए पेयजल की लगभग 115-115 करोड़ रुपये की दो पेयजल परियोजनाएं तथा एक 145 करोड़ रुपये की पेयजल योजना पूरे धर्मपुर क्षेत्र के लिए स्वीकृत करवाई है। इससे पूरे धर्मपुर क्षेत्र को 24 घंटे पेयजल

By JagranEdited By: Publish:Fri, 19 Oct 2018 07:36 PM (IST) Updated:Fri, 19 Oct 2018 07:36 PM (IST)
धर्मपुर के लोग अब नहीं पीएंगे खातरियों का पानी : महेंद्र
धर्मपुर के लोग अब नहीं पीएंगे खातरियों का पानी : महेंद्र

सहयोगी, धर्मपुर : ¨सचाई एवं जनस्वास्थ्य मंत्री महेंद्र ¨सह ठाकुर ने शुक्रवार को संधोल के चोंलगढ़ हियूण सड़क को 2922.72 लाख रुपये की लागत से पक्का करने के कार्य का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा धर्मपुर क्षेत्र के लोग अब खातरियों का पानी नहीं पीएंगे। हलके के लिए तीन पेयजल योजनाएं स्वीकृत करवाई हैं। इससे पूरे धर्मपुर क्षेत्र को 24 घंटे पेयजल उपलब्ध करवाया जाएगा।

उन्होंने आइपीएच विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए उठाऊ पेयजल योजना कून का कार्य जल्द पूरा किया जाए ताकि 19 नंवबर को इसका शुभारंभ किया जा सके। कून गांव में आधा इंच की पुरानी पाइप को हटाकर सवा इंच की डाली जाए। उन्होंने माध्यमिक स्कूल कून को हाई स्कूल का दर्जा प्रदान करने का भी आश्वासन दिया। उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों को निर्देश दिए अनुसूचित जाति की बस्तियों के लिए सड़क का निर्माण कार्य शीघ्र पूरा करवाएं। उन्होंने कून में मंदिर की सरायं के निर्माण के लिए 2 लाख रुपये देने की घोषणा की। कार्यक्रम में जिला परिषद सदस्य कश्मीर ¨सह, कून पंचायत प्रधान कर्ण ¨सह, भदेहड़ पंचायत प्रधान तारा चंद, बूथ अध्यक्ष रणजीत ¨सह ठाकुर, अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण विभाग जेपी नायक, अधिशाषी अभियंता ¨सचाई एवं जनस्वास्थ्य विभाग मुकेश हीरा आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी