Mandi News: ढाबे में जाकर पति की ईंट व चप्पलों से की पिटाई, बेटे ने भी गला दबाकर दी जान से मारने की धमकी

मंडी के एक ढाबा संचालक को उसकी पत्नी ने पीट दिया। बेटे ने भी पिता का गला दबाकर उसे जान से मारने की धमकी दी। दोनों का तलाक हो चुका है। महिला ने खर्च लेने के लिए न्यायालय में याचिका दायर की है और इसकी पेशियों पर विवाद हुआ।

By Jagran NewsEdited By: Publish:Sun, 05 Feb 2023 10:59 AM (IST) Updated:Sun, 05 Feb 2023 10:59 AM (IST)
Mandi News: ढाबे में जाकर पति की ईंट व चप्पलों से की पिटाई, बेटे ने भी गला दबाकर दी जान से मारने की धमकी
ढाबे में जाकर पति की चप्पल व ईंट से की पिटाई

संवाद सहयोगी, थुनाग: बगस्याड में ढाबा संचालक को उसकी पत्नी ने पीट दिया। आरोप है कि बेटे ने भी पिता का गला दबाकर उसे जान से मारने की धमकी दी।

महिला ने पति के सिर पर ईंट से वार किया, जिससे वह घायल हो गया। पुलिस को दी शिकायत में 44 वर्षीय परम देव पुत्र इंद्र सिंह निवासी जगयाण ने बताया कि वह दिन में अपने ढाबे में काम कर रहा था। इस दौरान पत्नी व बेटा आए और उसके साथ बहस करने लगे।

तलाक के बाद खर्चे के लिए विवाद

बताया जा रहा है कि दोनों का तलाक हो चुका है। महिला ने खर्च लेने के लिए न्यायालय में याचिका दायर की है और इसकी पेशियों पर विवाद हुआ। बहसबाजी मारपीट में बदल गई और घुमा देवी, उसकी बहन कांता देवी व उत्तम सिंह ने उसकी पिटाई शुरू कर दी।

परम देव पर चप्पल व ईंट से वार किया गया, जिससे उसे चोटें आई हैं। मौके पर मौजूद लोगों ने बीच बचाव किया। घटना के बाद थाने पहुंची घुमा देवी ने पति के विरुद्ध छेड़छाड़ की शिकायत दर्ज करवाई है।

कार खाई में लुढ़की चालक घायल

सहयोगी, पद्धर: मंडी-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर कोटरोपी के पास शनिवार सायं एक कार खाई में लुढ़क गई। हादसे में कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सिविल अस्पताल पद्धर पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे नेरचौक मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। घायल चालक की पहचान राकेश कुमार निवासी जोगेंद्रनगर के रूप में हुई है।

वह जलशक्ति विभाग मंडल मंडी में अधीक्षक के पद पर तैनात है। शनिवार सायं छुट्टी के बाद वह कार (एचपी 29 बी 9008) में घर जा रहा था। कोटरोपी के पास अनियंत्रित होकर कार खाई में लुढ़क गई। स्थानीय ग्रामीणों ने उसे खाई से बाहर निकालकर सड़क तक पहुंचाया। पद्धर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे नेरचौक मेडिकल कालेज रेफर कर दिया।

chat bot
आपका साथी