कैंसर रोगी को दिए 10 हजार रुपये
लडभड़ोल क्षेत्र के हिमयुवा जन कल्याण संगठन ने एक कैंसर पीड़ित को इलाज के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की। संगठन के सदस्य सतीश चौहान व विशाल उपाध्याय ने बताया कि हिम युवा जनकल्याण संगठन गरीब, बेसहारा और जरुरतमंद लोगों की आर्थिक मदद करता रहता है। इसके चलते गांव नेरी दलेड़ के मैहर ¨सह
सहयोगी, लडभड़ोल : लडभड़ोल क्षेत्र के हिम युवा जन कल्याण संगठन ने एक कैंसर रोगी को इलाज के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की। संगठन के सदस्य सतीश चौहान व विशाल उपाध्याय ने बताया कि हिम युवा जनकल्याण संगठन गरीब, बेसहारा और जरूरतमंद लोगों की आर्थिक मदद करता रहता है। इसके चलते गांव नेरी दलेड़ के मैहर ¨सह को संगठन ने 10 हजार रुपये सहायता राशि प्रदान की। मेहर ¨सह कैंसर की बीमार से जूझ रहे हैं। इस सहायता के लिए उन्होंने संगठन का धन्यवाद किया है।