बनाला में मनाली चंडीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग 27 घंटे बाद बहाल

मनाली-चंडीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग 27 घंटे बाद बहाल हो गया है। इस मार्ग में औट के निकट बनाला में भूस्‍खलन से मलबा ग‍िर गया था।

By Munish DixitEdited By: Publish:Thu, 22 Nov 2018 03:36 PM (IST) Updated:Thu, 22 Nov 2018 03:52 PM (IST)
बनाला में मनाली चंडीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग 27 घंटे बाद बहाल
बनाला में मनाली चंडीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग 27 घंटे बाद बहाल

जेएनएन, मंडी। भूस्‍खलन के कारण औट के निकट बनाला में बाधित हुआ मनाली-चंडीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग 27 घंटे बाद बहाल हो गया है। इससे मंडी व कुल्लू के बीच दोबारा वाहनों की आवाजाही शुरू हो गई है। मार्ग बहाल होने से लोगों ने राहत की सांस ली है। बजौरा व पंडोह में बुधवार से रोके गए मालवाहक भी गंतव्य की ओर रवाना हो गए हैं। फोरलेन कार्य के कारण मंडी जिले के बनाला में पहाड़ी की कटिंग का कार्य चल रहा है। बुधवार सुबह करीब नौ बजे अचानक पहाड़ी का एक बड़ा हिस्सा दरक कर मार्ग पर आ गया था।

इससे वाहनों की आवाजाही बंद हो गई थी। इसके बाद यहां पहाड़ी से लगातार चट्टानें खिसक रही थीं। फोरलेन के निर्माण कार्य में जुटी कंस्ट्रक्शन कंपनी ने रात को पहाड़ी में विस्फोट कर उस हिस्से को गिरा दिया था जहां से लगातार चट्टानें खिसक रही थीं। वीरवार सुबह कंस्ट्रक्शन कंपनी ने मशीनरी लगाकर मलबा हटाने का काम शुरू किया था। दोपहर बाद साढ़े बारह बजे तक मलबा हटाने का काम पूरा हुआ।

इसके बाद प्रशासन ने मार्ग पर यातायात बहाल कर दिया। बुधवार से छोटे वाहनों व बसों को मंडी से कमांद कटौला बजौरा होकर कुल्लू भेजा रहा था। कुल्लू से भी इसी मार्ग से छोटे वाहन व बसें आ रही थी। इससे मार्ग पर रातभर जाम की स्थिति बनी रही। लंबी दूरी की कई बसें गंतव्य तक नहीं पहुंच पाई। मंडी के पुलिस अधीक्षक गुरदेव शर्मा ने बनाला में यातायात बहाल होने की पुष्टि की है।

chat bot
आपका साथी