कांग्रेस नेताओं के झूठ से जनता भलीभांति परिचित : जयराम

संवाद सहयोगी करसोग मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कोरोना महामारी से निपटने के लिए प्र

By JagranEdited By: Publish:Thu, 29 Jul 2021 10:04 PM (IST) Updated:Thu, 29 Jul 2021 10:04 PM (IST)
कांग्रेस नेताओं के झूठ से जनता भलीभांति परिचित : जयराम
कांग्रेस नेताओं के झूठ से जनता भलीभांति परिचित : जयराम

संवाद सहयोगी, करसोग : मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कोरोना महामारी से निपटने के लिए प्रदेश सरकार ने प्रभावी कदम उठाए हैं, लेकिन कांग्रेस के नेता इस संवेदनशील मुद्दे का भी राजनीतिकरण कर लाभ उठाने का प्रयास कर रहे हैं। संकट के समय में सरकार ने लोगों को समुचित सुविधाएं देकर महामारी से निपटने के लिए हरसंभव कोशिश की है। कांग्रेस नेताओं के झूठे हथकंडों से प्रदेश की जनता भलीभांति परिचित है। करसोग हलके के चुराग में जनसभा को संबोधित करते हुए जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि महामारी के बावजूद विकास कार्य निर्बाध रूप से जारी रहें। प्रदेश सरकार का एकमात्र उद्देश्य राज्य का समग्र और समुचित विकास सुनिश्चित करना है।

जयराम ठाकुर ने पूर्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर पर आरोप लगाया कि वह प्रदेश सरकार के विरुद्ध अफवाहें फैलाकर मंडी जिले के लोगों को गुमराह कर रहे हैं। जिले की जनता उनके (कौल सिंह) के बहकावे में नहीं आएगी। कांग्रेस नेताओं ने अपनी पार्टी को भी नहीं बख्शा। कोरोना महामारी के दौरान लोगों को मास्क और सैनिटाइजर वितरित करने के नाम पर 12 करोड़ रुपये का बिल बनाया। शिफर कांग्रेस को सब शिफर ही नजर आता है। कांग्रेस नेता अपनी डफली और राग बजा रहे हैं। भाजपा ने विकास किया है और जनता को दिख रहा है। इसी विकास के दम पर चुनाव में भाजपा जीत दर्ज करेगी।

जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस के पास सरकार की आलोचना के लिए कोई मुद्दा नहीं है। बरसात में प्रदेश के कई हिस्सों में जानमाल की भारी क्षति हुई है। सरकार की इस पर पूरी नजर है। मंडी संसदीय क्षेत्र के उपचुनाव में भाजपा जिताऊ उम्मीदवार को ही टिकट देगी। इसका फैसला पार्टी आलाकमान जल्द करेगी। प्रदेश में पहली बार चार उपचुनाव होने जा रहे हैं और भाजपा इन चारों को जीतेगी। करसोग के बाद मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सुंदरनगर हलके के निहरी क्षेत्र में करोड़ों रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास किया।

chat bot
आपका साथी