सराज में 22 सड़कें बहाल, चार बंद

सराज में हुई मूसलाधार बारिश के अधिकतर सड़कें यातायात के लिए अवरूद्ध हो गई है। इससे ग्रामीणों को गंतव्य तक पहुंचने में काफी मुश्किलें पेश आ रही है। बारिश के कारण लंबाथाच कुल्थनी मार्ग करीब 14 घंटे बंद रहा। वहीं चैलचौक- जंजैहली, पडोह- कांढा, लंबाथाच-चिउणी तथा जंजैहली-मगरूगला- छतरी मार्ग पर भी घंटों वाहनों के पहिये थमे रहे।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 25 Sep 2018 06:26 PM (IST) Updated:Tue, 25 Sep 2018 06:26 PM (IST)
सराज में 22 सड़कें बहाल, चार बंद
सराज में 22 सड़कें बहाल, चार बंद

संवाद सहयोगी, थुनाग : सराज में बारिश से अधिकतर सड़कें बंद हो गई हैं। इससे ग्रामीणों को गंतव्य तक पहुंचने में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। लंबाथाच-कुल्थनी मार्ग करीब 14 घंटे बंद रहा। वहीं चैलचौक-जंजैहली, पंडोह-कांढ, लंबाथाच-चिउणी तथा जंजैहली-मगरूगला- छतरी मार्ग पर भी घंटों वाहनों के पहिये थमे रहे। सड़कें बंद होने के कारण करीब छह पंचायतों के सैकड़ों लोगों को मुश्किलें उठानी पड़ी हैं। विशेषकर स्कूल, कॉलेज, आइटीआइ व अन्य शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों को कई किलोमीटर पैदल सफर तय करना पड़ा। लंबाथाच- चिउणी संपर्क मार्ग, थुनाग बुखलवार- जैशला, जंजैहली, भेखली, जरोल- बनयाड व थुनाग से बहलीधार मार्ग अब तक बंद है। लोक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता केके कौशल ने बताया कि भूस्खलन से सराज मंडल की 26 सडकें बंद रही। इसमें 22 सड़कें यातायात के लिए बहाल कर दी हैं। वहीं लंबाथाच- कुल्थनी मार्ग पर रविवार को बुगंदोधारी के समीप विशालकाय पेड़ गिर गया। इस कारण मार्ग बंद हो गया और दोपहिया वाहन तक निकालना मुश्किल हो गया। सोमवार सुबह करीब 11 बजे तक लोक निर्माण विभाग के कोई भी अधिकारी मौके पर नहीं आए तो लोगों को स्वयं मोर्चा संभाला व मार्ग को यातायात के लिए बहाल किया। लोक निर्माण विभाग के एसडीओ दीवान चंद ने कहा इस बारे में देरी से सूचना मिली। जैसे ही सूचना मिली एक जेसीबी मौके के लिए भेज दी थी और मार्ग को यातायात के लिए बहाल किया।

chat bot
आपका साथी