सुंदरनगर में वन अधिकारी जानेंगे मानव संसाधन विकास

वन प्रशिक्षण संस्थान एवं रेंजरज कॉलेज सुंदरनगर में सहायक अरण्यपाल एंव वन परिक्षेत्राधिकारियों का मानव संसाधन विकास के बारे में तीन दिवसीय प्रशिक्षण कोर्स का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर अजय कुमार लाल अतिरिक्त प्रधान मुख्य अरण्यपाल (अनुसंधान एंव प्रशिक्षण) सुंदरनगर ने मुख्य अतिथि के रुप में शिरकत की। शुभारंभ समारोह में सर्वप्रथम कोर्स समन्वयक अंबरीश शमर उपनिदेशक एवं कोर्स समन्वयक ने मुख्य अतिथि तथा अन्य उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों का स्वागत किया

By JagranEdited By: Publish:Thu, 15 Nov 2018 04:48 PM (IST) Updated:Thu, 15 Nov 2018 04:48 PM (IST)
सुंदरनगर में वन अधिकारी जानेंगे मानव संसाधन विकास
सुंदरनगर में वन अधिकारी जानेंगे मानव संसाधन विकास

संवाद सहयोगी, सुंदरनगर : वन प्रशिक्षण संस्थान एवं रेंजर्स कॉलेज सुंदरनगर में सहायक अरण्यपाल व वन परिक्षेत्राधिकारियों को मानव संसाधन विकास की जानकारी देने के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण कोर्स वीरवार को शुरू हुआ। इसमें अनुसंधान एंव प्रशिक्षण सुंदरनगर के अतिरिक्त प्रधान मुख्य अरण्यपाल अजय कुमार लाल ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। सर्वप्रथम कोर्स समन्वयक अंबरीश शर्मा विशेष रूप से मौजूद रहे।

वन प्रशिक्षण संस्थान के निदेशक आरएस बन्याल ने प्रशिक्षण कोर्स की जानकारी दी। अजय कुमार लाल ने कहा कि मानव संसाधन विकास वन विभाग में एक बहुत महत्वपूर्ण पहलू है। वानिकी से संबंधित अन्य पहलुओं के बारे में प्राय: प्रशिक्षण शिविरों का आयोजन होता रहता है। लेकिन मानव संसाधन विकास पर आयोजित प्रशिक्षण कोर्स की पहल करना सराहनीय है। उन्होंने सभी प्रशिक्षुओं को आश्वास्त किया कि वे प्रशिक्षण कोर्स से निश्चित तौर से लाभान्वित होंगे। कार्यक्रम में विभिन्न वन वृत्तों के आठ सहायक अरण्यपाल तथा 14 वन परिक्षेत्राधिकारी प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए उपस्थित हुए। इस अवसर पर राहुल एम रोहाने, संयुक्त निदेशक तिलकराज शर्मा, संयुक्त निदेशक पारुल सूद, उपनिदेशक महेंद्रा कुमार नेगी व अन्य मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी