मजदूरों को दिए फूड पैकेट्स

बीएसएल परियोजना द्वारा जरुरतमंदों की मदद किए जाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। परियोजना द्वारा गरीब व मजदूरों को खाने के पैकेट्स और दैनिक उपभोग की वस्तुएं दी जा रही हैं। शुक्रवार को परियोजना के नगर मंडल स्टाफ द्वारा कॉलोनी पुराना बाजार और चांगर क्षेत्र के लगभग सौ लोगों को फूड पैकेट वितरित किए गए। नगर मंडी के अतिरिक्त अधीक्षण अभियंता उमेश नायक ने कहा कि सांयकाल के लिए भी सौ फूड पैकेट्स की अतिरिक्त व्यवस्था की गई है। जरुरतमंदों व प्रवासी मजूदरों को खाद्य साम

By JagranEdited By: Publish:Fri, 03 Apr 2020 05:34 PM (IST) Updated:Fri, 03 Apr 2020 05:34 PM (IST)
मजदूरों को दिए फूड पैकेट्स
मजदूरों को दिए फूड पैकेट्स

संवाद सहयोगी, सुंदरनगर : बीएसएल परियोजना के नगर मंडल स्टाफ ने शुक्रवार को कॉलोनी, पुराना बाजार और चांगर क्षेत्र के लगभग सौ लोगों को फूड पैकेट वितरित किए। नगर मंडी के अतिरिक्त अधीक्षण अभियंता उमेश नायक ने कहा कि सांयकाल के लिए भी सौ फूड पैकेट्स की अतिरिक्त व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही परियोजना के अस्पतालों, कार्य स्थलों व वाहनों को भी निरंतर सैनिटाइज किया जा रहा है।

chat bot
आपका साथी