मंडी में पति- पत्‍नी के खिलाफ महिला का रास्ता रोककर मारपीट करने का मामला दर्ज

उपमंडल सरकाघाट के भरयारा गांव में पति-पत्‍नी ने एक महिला का रास्ता रोककर उसके साथ मारपीट की है। पीडि़त ने सरकाघाट थाना में व्यक्ति के खिलाफ शिकायत दर्ज की है। मामले की पुष्टि सरकाघाट के डीएसपी चंद्र पाल सिंह ने की है।

By Richa RanaEdited By: Publish:Fri, 23 Oct 2020 12:23 PM (IST) Updated:Fri, 23 Oct 2020 12:23 PM (IST)
मंडी में पति- पत्‍नी के खिलाफ महिला का रास्ता रोककर मारपीट करने का मामला दर्ज
उपमंडल सरकाघाट के भरयारा गांव में पति -पत्‍नी ने एक महिला का रास्ता रोककर उसके साथ मारपीट की है।

सरकाघाट, जेएनएन। उपमंडल सरकाघाट के भरयारा गांव में पति-पत्‍नी ने एक महिला का रास्ता रोककर उसके साथ मारपीट की है। पीडि़त ने सरकाघाट थाना में व्यक्ति के खिलाफ शिकायत दर्ज की है। सरला देवी पत्‍नी मनोहर लाल ने पुलिस को सौंपी शिकायत में बताया है कि हेम सिंह व उसकी पत्‍नी सुनीता देवी ने मेरा रास्ता रोककर मारपीट की है। उन्‍होंने उसके साथ गालीगलौज की व उसे जान से मारने की धमकी भी दी है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है। उधर, मामले की पुष्टि सरकाघाट के डीएसपी चंद्र पाल सिंह ने की है। उन्‍होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।

chat bot
आपका साथी