नगर निगम में विकास कार्यो को दी जाएगी गति

जागरण संवाददाता मंडी नगर निगम मंडी में विकास कार्यो को गति दी जाएगी। नगर निगम क्षेत्र में क

By JagranEdited By: Publish:Sat, 01 May 2021 04:36 PM (IST) Updated:Sat, 01 May 2021 04:36 PM (IST)
नगर निगम में विकास कार्यो को दी जाएगी गति
नगर निगम में विकास कार्यो को दी जाएगी गति

जागरण संवाददाता, मंडी : नगर निगम मंडी में विकास कार्यो को गति दी जाएगी। नगर निगम क्षेत्र में कोरोना संक्रमण से निपटने तथा संक्रमितों की हरसंभव मदद करने का भरोसा दिया गया। शनिवार को मंडी जिला भाजपा ने नगर निगम चुनाव की समीक्षा की। इसमें निगम के पदाधिकारियों व निर्वाचित पार्षदों के साथ समन्वय बनाने को लेकर भी चर्चा हुई। बैठक जिलाध्यक्ष रणवीर सिंह की अध्यक्षता में हुई। बैठक में भाजपा के सभी प्रत्याशी उपस्थित रहे। रणवीर सिंह ने सभी जीते हुए पार्षदों सहित महापौर दीपाली जसवाल और उपमहापौर वीरेंद्र भट्ट को बधाई दी और नगर निगम को आदर्श नगर निगम बनाने के लिए काम करने को कहा। उन्होंने भरोसा दिलाया भाजपा संगठन निगम के पदाधिकारियों का भरपूर सहयोग करेगा। पार्षदों को अपने अपने वार्ड में कोरोना को लेकर जरूरी निर्देश दिए गए। नगर निगम को जल्द योजना बनाकर संकट से बाहर निकलने के लिए कदम उठाने को कहा गया।

सदर मंडल भाजपा अध्यक्ष मनीष कपूर ने भी पार्षदों को अपने वार्डों में विकास कार्यों को गति देने का आह्वान किया। महापौर दीपाली जसवाल ने भाजपा संगठन को विश्वास दिलाया कि नगर निगम मंडी में विकास कार्यों में कोई कमी नहीं आएगी और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में मंडी नगर निगम विकास का एक उदाहरण बनेगा। सभी पार्षद अपने अपने वार्ड में कोरोना के खिलाफ दिन रात कार्य कर रहे हैं और संक्रमित और क्वारंटाइन हुए लोगों के साथ संवाद कर उनकी हरसंभव सहायता कर रहे हैं।

बैठक में जिला उपाध्यक्ष पुष्पराज कात्यायन, जिला महामंत्री महेंद्र पाल, जिला मीडिया प्रभारी प्रशांत शर्मा, महिला मोर्चा अध्यक्ष सुमन ठाकुर, मंडल महामंत्री दीवान सिंह, पार्षद वीरेंद्र आर्य, सुदेश सेन, हरमीत सिंह, नेहा कुमारी, निर्मल वर्मा, माधुरी कपूर, कृष्ण भानू भी उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी