सांस्कृतिक संध्या में राज ठाकुर ने किया मनोरंजन

देव पशाकोट सायर मेला थल्टूखोड में पहली बार युवक मंडल बडी बजगाण की ओर से सांस्कृतिक संध्या का आयोजन करवाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 22 Sep 2018 04:16 PM (IST) Updated:Sat, 22 Sep 2018 04:16 PM (IST)
सांस्कृतिक संध्या में राज ठाकुर ने किया मनोरंजन
सांस्कृतिक संध्या में राज ठाकुर ने किया मनोरंजन

सहयोगी, पद्धर : देव पशाकोट सायर मेला थल्टूखोड़ में पहली बार युवक मंडल बड़ी बजगाण की ओर से सांस्कृतिक संध्या का आयोजन करवाया गया। इसमें माइंड ऑपरेशन अकादमी जोगेंद्रनगर के प्रबंध निदेशक रामप्रकाश ठाकुर मुख्य अतिथि थे। उन्होंने कहा सायर मेला बरसात में हुई अनेकों घटनाओं से बचने के बाद सुरक्षित रहने के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। उन्होंने देव पशाकोट को 5100 रुपये, मेला कमेटी को 15000, महिला मंडल व सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करने वाली छात्राओं को 2100-2100 रुपये दिए। स्टार नाइट के आयोजक नरेश व राजमल ने बताया सायर मेले के इतिहास में पहली बार सांस्कृतिक संध्या का आयोजन करवाया गया। लोक गायक राज ठाकुर ने प्रस्तुतियों से खूब समां बांधा। राज ठाकुर ने नीरू चली घुमदी, बांकी झीचिए साजा लगा शेयरी महारा, पत्ता पान रा, डूघे नालूये, प्यारी इंद्रा जाना घूमदे जाखू हिल स्टेशना गीतों से दर्शकों को झूमने पर विवश कर दिया।

chat bot
आपका साथी