दो ब्लाक कार्यकारिणी भंग होने से गर्माई कांग्रेस की राजनीति

जागरण संवाददाता मंडी जोगेंद्रनगर व सरकाघाट ब्लाक कार्यकारिणी भंग होने से कांग्रेस पाट

By JagranEdited By: Publish:Thu, 25 Aug 2022 10:03 PM (IST) Updated:Thu, 25 Aug 2022 10:03 PM (IST)
दो ब्लाक कार्यकारिणी भंग होने से गर्माई कांग्रेस की राजनीति
दो ब्लाक कार्यकारिणी भंग होने से गर्माई कांग्रेस की राजनीति

जागरण संवाददाता, मंडी : जोगेंद्रनगर व सरकाघाट ब्लाक कार्यकारिणी भंग होने से कांग्रेस पार्टी की राजनीति में गर्मा गई है। जोगेंद्रनगर ब्लाक के अध्यक्ष पर शराब मामले में गाज गिरी है। उनकी गाड़ी से कुछ माह पहले पंजाब विधानसभा चुनाव के दौरान नंगल के पास शराब बरामद हुई थी। प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने उन्हें तुरंत पदमुक्त कर अगले आदेश तक निलंबित कर दिया था। उनसे 15 दिन के अंदर आरोपों पर स्थिति स्पष्ट करने को कहा था। माह बाद उन्हें बहाल कर दिया था। मंडी जिला कांग्रेस से पूरे मामले को लेकर रिपोर्ट मांगी थी। रिपोर्ट के आधार पर अब यह कार्रवाई हुई है।

ब्लाक अध्यक्ष राकेश धरवाल स्थानीय नेताओं के साथ तालमेल नहीं बना पा रहे हैं। न ही गुटबाजी पर विराम लग रहा था। विधानसभा चुनाव को देखते हुए कांग्रेस नेतृत्व ने अब ब्लाक कार्यकारिणी को भंग करना उचित समझा। जोगेंद्रनगर हलके से पूर्व विधायक सुरेंद्र पाल को टिकट मिल कसता है। ऐसे में यहां अब उनके किसी समर्थक की ब्लाक अध्यक्ष पर पर ताजपोशी लगभग मानी जा रही है। सरकाघाट हलके में पूर्व मंत्री रंगीला राम राव के सिपहसालार सचिन ब्लाक अध्यक्ष थे। उनका पिछले चुनाव में प्रत्याशी रहे पवन ठाकुर के साथ तालमेल नहीं बन पा रहा था। टिकट की दौड़ में यहां कई नेता शामिल हैं।

पवन ठाकुर पूर्व अध्यक्ष सुखविदर सिंह सुक्खू कैंप से ताल्लुक रखते हैं। उनका टिकट भी लगभग तय माना जा रहा है। विधानसभा चुनाव से कुछ माह पहले दोनों ब्लाकों की कार्यकारिणी भंग होने से कार्यकर्ता सकते में हैं। अन्य अध्यक्ष को लेकर दोनों ब्लाकों में जोड़ तोड़ शुरू हो गई है।

chat bot
आपका साथी