गोहर के बाड़ा में 500 फीट खाई में गिरी कार, महिला की मौत व तीन की हालत गंभीर Mandi News

जिला मंडी के उपमंडल गोहर के बाड़ा के समीप गत रात एक आल्टो कार करीब 500 फीट गहरी खाई में जा गिरी।

By Rajesh SharmaEdited By: Publish:Tue, 10 Mar 2020 01:03 PM (IST) Updated:Tue, 10 Mar 2020 01:03 PM (IST)
गोहर के बाड़ा में 500 फीट खाई में गिरी कार, महिला की मौत व तीन की हालत गंभीर Mandi News
गोहर के बाड़ा में 500 फीट खाई में गिरी कार, महिला की मौत व तीन की हालत गंभीर Mandi News

गोहर, जेएनएन। जिला मंडी के उपमंडल गोहर के बाड़ा के समीप गत रात एक आल्टो कार करीब 500 फीट गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में एक महिला की मौत हो गई व तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं। कार में चार लोग सवार थे और अपने गांव स्टेयोग जा रहे थे। घटना रात करीब 10 बजे की है। आल्टो कार में सवार लोग पंडोह से बगस्याड मार्ग पर कार में जा रहे थे कि अचानक बाड़ा के समीप स्वांदिगला से कार अनियंत्रित होकर सड़क से लुढ़क गई।

ग्रामीणों ने राहत कार्य करते हुए सभी घायलों को सड़क तक पहुंचाया, जहां से उन्हें उपचार के लिए बगस्याड पहुंचाया गया। घायलों में एक महिला को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। दुर्घटना में दलीप सिंह पुत्र विचित्र सिंह, गीता देवी पुत्री विचित्र सिंह, पुनीत पुत्र कांशी राम गंभीर रूप से घायल हो हैं। जबकि जालमु देवी पत्नी कांशी राम निवासी स्टेयोग को मृत घोषित किया गया है।

प्रशासन की ओर से हलके के पटवारी कृष्ण कुमार ने मृतक के परिवार को 10 हजार और सभी घायलों को 5-5 हजार की अंतरिम राहत राशि प्रदान कर दी है। सूचना के मुताबिक सभी घायलों को जोनल अस्पताल मंडी रेफर कर दिया गया है।

कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक घायल

मनाली चंडीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार रात कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई व एक युवक घायल हो गया। उसकी हालत भी गंभीर बनी हुई है। उसे पीजीआइ चंडीगढ़ को रेफर कर दिया गया है। हादसे का शिकार हुआ विनय कुमार निवासी भोटी का रहने वाला था, जबकि घायल दिग्विजय सिंह दियालड़ी (भोरंज, हमीरपुर) का रहने वाला है। औट पुलिस ने कार चालक के विरुद्ध लापरवाही से वाहन चलाने का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। विनय कुमार व उसका दोस्त दिग्विजय सिंह औट टनल के बाहर सड़क किनारे बाइक के साथ खड़ा था। कुल्लू से मंडी की तरफ आ रहे एक कार चालक ने स्कार्पियों गाड़ी को ओवरटेक करने के चक्कर में बाइक के साथ खड़े विनय कुमार व दिग्विजय सिंह को टक्कर मार दी। कार चालक उन्हें करीब 100 मीटर तक घसीटता हुआ ले गया। इससे विनय कुमार की मौके पर मौत हो गई।

chat bot
आपका साथी