मंडी में तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई, तीन की हालत गंभीर

पधर-जोगेंद्रनगर वाया नौहली राजमार्ग में पधर के समीप एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई।

By Rajesh SharmaEdited By: Publish:Thu, 15 Aug 2019 03:11 PM (IST) Updated:Thu, 15 Aug 2019 03:11 PM (IST)
मंडी में तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई, तीन की हालत गंभीर
मंडी में तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई, तीन की हालत गंभीर
dir="ltr" style="">पधर(मंडी), जेएनएन। पधर-जोगेंद्रनगर वाया नौहली राजमार्ग में पधर के समीप एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। घटना में तीन लोग जख्मी हो गए, जिन्हें सिविल अस्पताल पधर में प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज एवं अस्‍पताल नेरचौक रेफर कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि कार में कुल चार लोग सवार थे। जिनमें एक बच्चा भी शामिल है। पधर पुलिस ने घटना का मामला दर्ज कर लिया है। मामले की पुष्टि डीएसपी पधर मदनकांत शर्मा ने की है।
chat bot
आपका साथी