डीएवी सुंदरनगर की पूर्व छात्रा आरजू बनी लेफ्टिनेंट

डीएवी पब्लिक स्कूल सुंदरनगर की पूर्व छात्रा एवं एनसीसी कैडेट आरजू ठाकुर पुत्री राजे‌र्श्वर ठाकुर का चयन लेफ्टिनेंट पद के लिए हुआ है। आरजू ने हाल ही में सम्मिलित रक्षा सेवा परीक्षा (सीडीएस) में सफलता हासिल करते हुए ऑल इंडिया स्तर पर तेरहवां रैंक प्राप्त किया जो बहुत ही हर्ष का विषय है। एनसीसी अधिकारी दीपक अग्निहोत्री ने बताया कि आरजू ने ए

By JagranEdited By: Publish:Tue, 12 Feb 2019 06:54 PM (IST) Updated:Tue, 12 Feb 2019 06:54 PM (IST)
डीएवी सुंदरनगर की पूर्व छात्रा आरजू बनी लेफ्टिनेंट
डीएवी सुंदरनगर की पूर्व छात्रा आरजू बनी लेफ्टिनेंट

संवाद सहयोगी, सुंदरनगर : डीएवी पब्लिक स्कूल सुंदरनगर की पूर्व छात्रा एवं एनसीसी कैडेट आरजू ठाकुर पुत्री राजेश्वर ठाकुर का चयन लेफ्टिनेंट पद के लिए हुआ है। आरजू ने हाल ही में सम्मिलित रक्षा सेवा परीक्षा (सीडीएस) में सफलता हासिल करते हुए ऑल इंडिया स्तर पर 13वां रैंक प्राप्त किया। एनसीसी अधिकारी दीपक अग्निहोत्री ने बताया कि आरजू ने ए सर्टिफिकेट परीक्षा में भी ए ग्रेड प्राप्त किया। वह पढ़ाई के साथ-साथ अन्य स्कूली गतिविधियों में भी भाग लेती रही है। आरजू की पारिवारिक पृष्ठभूमि भी सेना से जुड़ी रही है। आरजू ने अपनी इस सफलता का श्रेय विद्यालय के प्रधानाचार्य मोहित चुग और एनसीसी अधिकारी दीपक अग्निहोत्री के मार्गदर्शन एवं सभी अध्यापकों को दिया है। उसकी इस सफलता पर डीएवी परिवार एवं क्षेत्रवासियों में हर्ष की लहर है। मोहित चुग व समस्त डीएवी परिवार ने आरजू के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उसे व उसके अभिभावकों को बधाई दी है।

chat bot
आपका साथी