महेंद्र ठाकुर ने न्यायालय परिसर में शौचालय के लिए दिए चार लाख

उपमंडल सरकाघाट में आइपीएच मंत्री महेंद्र ¨सह ने स्थानीय बार एसोसिएशन में अधिवक्ताओं की समस्या सुनीं।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 08 Apr 2018 03:00 AM (IST) Updated:Sun, 08 Apr 2018 03:00 AM (IST)
महेंद्र ठाकुर ने न्यायालय परिसर में शौचालय के लिए दिए चार लाख
महेंद्र ठाकुर ने न्यायालय परिसर में शौचालय के लिए दिए चार लाख

संवाद सहयोगी, सरकाघाट : उपमंडल सरकाघाट में आइपीएच मंत्री महेंद्र ¨सह ने स्थानीय बार एसोसिएशन के अनुरोध पर न्यायालय परिसर का दौरा किया। इस दौरान बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं से उनकी समस्याओं के बारे में चर्चा की गई। न्यायालय परिसर में पहुंचने पर महेंद्र ठाकुर का बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अमर ¨सह चंदेल की अगुवाई में अधिवक्ताओं ने स्वागत किया। मंत्री ने न्यायालय परिसर का रोडमैप बनवाकर एक आधुनिक न्यायालय परिसर बनवाने का विश्वास दिलाया। साथ ही बार सदस्यों के अनुरोध पर न्यायालय परिसर के लिए 60 हजार रुपये की लागत से 100 कुर्सियां और सभी सुविधाओं से युक्त शौचालय निर्माण के लिए 2-2 लाख रुपये देने की भी घोषणा की।

chat bot
आपका साथी