मंडी में सौ दिन में तैयार होंगे 36 खेल मैदान

संवाद सहयोगी, मंडी : 100 दिन का लक्ष्य निर्धारित करने के मुख्यमंत्री के सुझाव पर अब विभागों ने लं

By JagranEdited By: Publish:Wed, 10 Jan 2018 03:00 AM (IST) Updated:Wed, 10 Jan 2018 03:00 AM (IST)
मंडी में सौ दिन में तैयार होंगे 36 खेल मैदान
मंडी में सौ दिन में तैयार होंगे 36 खेल मैदान

संवाद सहयोगी, मंडी : 100 दिन का लक्ष्य निर्धारित करने के मुख्यमंत्री के सुझाव पर अब विभागों ने लंबित पड़े कार्यो को पूरा करने का लक्ष्य रखा है। जिला युवा सेवाएं एवं खेल विभाग ने जिला में लंबित खेल मैदानों के निर्माण कार्य को सौ दिन में पूरा करने का फैसला किया है।

जिला मंडी में लगभग 36 स्कूलों में खेल मैदान व खेल स्टेडियम के कार्य के लिए सवा करोड़ की राशि स्वीकृत हुई है। इनमें अनुसूचित जाति विशेष योजना के तहत 28 खेल मैदान व सामान्य हेड में छह खेल मैदान व तीन स्टेडियम का निर्माण होना है। कई खेल मैदानों का कार्य अभी तक शुरू नहीं हो पाया है। मुख्यमंत्री के सुझाव के बाद अब विभाग इन लंबित कार्यो को पूर्ण करेगा। युवा सेवाएं एवं खेल विभाग के निदेशक ने सभी जिला अधिकारियों को इन कार्यो की सूची उपलब्ध करवाने के निर्देश भी जारी कर दिए हैं। वहीं कार्यो को सौ दिन में पूरा करने के आदेश दिए हैं। कई मैदानों के विस्तार के लिए विभाग ने राशि स्वीकृत की है। कई खेल मैदान नए बनेंगे और कई मैदानों की सुरक्षा के लिए दीवार के कार्य किए जाएंगे।

-------------

अनुसूचित जाति विशेष योजना के तहत स्वीकृत खेल मैदान

खंड का नाम, स्वीकृत मैदान, राशि

बल्ह,6,12 लाख

सदर,4,4.19 लाख

सराज,4,6 लाख

गोपालपुर,5,10 लाख

गोहर,1,1 लाख

चौंतड़ा,2,2 लाख

सुंदरनगर,2,4 लाख

धर्मपुर,3,5 लाख

--------

सामान्य हेड के तहत स्वीकृत खेल मैदान

बल्ह,3,11 लाख

द्रंग,1,5 लाख

सदर,2,10 लाख

-----

खेल स्टेडियम

चौंतड़ा,1,17.46 लाख

सदर,2,22.24 लाख

----

विभाग स्वीकृत कार्यो को पूरा करने के लिए प्रयासरत है। जिला में खेल मैदानों का कार्य 100 दिन में पूरा किया जाएगा। 100 दिन के भीतर सभी कार्य करवाए जाएंगे।

-सुनील कुमार, अधिकारी जिला युवा सेवाएं एवं खेल विभाग मंडी।

chat bot
आपका साथी