प्रदेश में बढ़ रहा है भ्रष्टाचार : अजीत

मंडी : मुख्यमंत्री के भ्रष्टाचार में संलिप्त होने को लेकर भारतीय जनता पार्टी विधानसभा का घेराव करेगी

By Edited By: Publish:Sat, 28 Nov 2015 06:03 PM (IST) Updated:Sat, 28 Nov 2015 06:03 PM (IST)
प्रदेश में बढ़ रहा है भ्रष्टाचार  : अजीत

मंडी : मुख्यमंत्री के भ्रष्टाचार में संलिप्त होने को लेकर भारतीय जनता पार्टी विधानसभा का घेराव करेगी। यह घेराव दो दिसंबर को होगा। जिला मीडिया प्रभारी अजीत कपूर ने कहा कि जिला भाजपा अध्यक्ष रणवीर सिंह के नेतृत्व में हजारों की संख्या में कार्यकर्ता मंडी से कूच करेंगे। मुख्यमंत्री के खिलाफ जहा सीबीआइ ने मामला दर्ज किया है तो वहीं ईडी ने भी मामला दर्ज कर नोटिस जारी कर दिए है। मुख्यमंत्री बेटे व धर्मपत्नी की राजनीति को चमकाने का काम कर रहे है। प्रदेश में भ्रष्टाचार की नई इबारत लिखी जा रही है। धर्मशाला में होने वाली भाजपा की रैली को पूर्व मुख्यमंत्री एवं प्रतिपक्ष के नेता प्रेम कुमार धूमल, पूर्व मुख्यमंत्री व सासद शाता कुमार, पूर्व मंत्री एवं विधायक जयराम ठाकुर सहित कई अन्य बड़े नेता संबोधित करेगे।

chat bot
आपका साथी