सवा किलो चरस के साथ दो युवक गिरफ्तार

बाइक सवार दो युवकों से 1.306 किलोग्राम चरस बरामद की है। पुलिस ने दोनों युवकों को हिरासत में ले कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने रोजाना की तरह मनाली चंडीगढ़ राष्ट्रीय राज मार्ग पर नाका लगा रखा था। इस दौरान पुलिस दल ने मंडी से चंडीगढ़ की तरफ जा रही बाइक को तलाशी के लिए रोका तो बाइक पर सवार दोनों युवक हड़बड़ा गए। शक होने पर पुलिस दल ने बाइक सवारों के बैग की तलाशी लेने पर चरस की खेप बरामद हुई है। आरक्षी ललित कुमार ने बताया कि

By JagranEdited By: Publish:Thu, 10 Jan 2019 07:45 PM (IST) Updated:Thu, 10 Jan 2019 07:45 PM (IST)
सवा किलो चरस के साथ दो युवक गिरफ्तार
सवा किलो चरस के साथ दो युवक गिरफ्तार

संवाद सहयोगी, मंडी : सुंदरनगर पुलिस ने पुंघ के निकट नाके के दौरान बाइक सवार दो युवकों से 1.306 किलोग्राम चरस बरामद की है। आरक्षी ललित कुमार ने बताया बाइक सवार सतीश कुमार पुत्र रजत ¨सह (24) गांव व डाकघर बराड़ता तहसील सरकाघाट जिला मंडी व प्रदीप कुमार पुत्र शेर ¨सह (23) गांव कुंगड़ी डाकघर सिलहबधानी पद्धर को हिरासत में लिया है। उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत थाना सुंदरनगर में मामला पंजीकृत किया है।

chat bot
आपका साथी