तीन दिन से पानी की आपूर्ति ठप

संवाद सहयोगी, करसोग : उपमंडल में तीन दिन से पेयजल आपूर्ति न होने से लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। अ

By Edited By: Publish:Wed, 05 Aug 2015 06:44 PM (IST) Updated:Wed, 05 Aug 2015 06:44 PM (IST)
तीन दिन से पानी की आपूर्ति ठप

संवाद सहयोगी, करसोग : उपमंडल में तीन दिन से पेयजल आपूर्ति न होने से लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। अप्पर करसोग, न्यारा, बस स्टेंड व शाउणी आदि क्षेत्रों में पानी की आपूर्ति सामान्य नहीं हो रही है।

फिल्टर टैकों का सही रखरखाव न होने से मिट्टी युक्त पानी नलों में आ रहा है। कई बार पानी इतना गंदा होता है कि पीना तो दूर की बात पर नहाने, कपडे़ व बर्तन धोने योग्य भी नहीं होता है। गंदे पानी से क्षेत्र में जलजनित बीमारियों फैलने की आशंका बढ़ गई है।

सिंचाई एवं जनस्वास्थ्य विभाग ने इन क्षेत्रों में लाखों रुपये खर्च कर हैंडपंप लगा रखे हैं। इनमें से लगभग 60 प्रतिशत हैंडपंप खराब हैं या गंदा पानी उगल रहे हैं। कई गावों के नजदीक में पानी के स्त्रोत न होने से पेयजल की भारी किल्लत हो रही है। अधिशाषी अभियंता करसोग एसके संगराईं का कहना है कि समस्या का शीघ्र समाधान करके लोगों को सुचारू रूप से पेयजल उपलब्ध करवाया जाएगा।

chat bot
आपका साथी