पोलिंग में वालीबॉल मैदान का उद्घाटन

By Edited By: Publish:Mon, 01 Sep 2014 11:45 PM (IST) Updated:Mon, 01 Sep 2014 11:45 PM (IST)
पोलिंग में वालीबॉल मैदान का उद्घाटन

बरोट : स्थानीय बच्चे खेल में रुचि लें, इसके लिए छोटा भंगाल घाटी के पोलिंग गांव में वालीबॉल मैदान का उद्घाटन गांव के सबसे बुजुर्ग किशू राम ने किया।

मैदान का निर्माण निजी कंपनी व पोलिंग गांव के लोगों के सहयोग से पांच लाख रुपये से किया गया है। मैदान के उद्घाटन अवसर पर बीडीसी सदस्य श्याम सिंह ने मुख्य अतिथि किशू राम को सम्मानित किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि वालीबॉल मैदान में हमेशा खेलें जारी रहनी चाहिए। उन्होंने इसके लिए 500 रुपये दिए। वहीं, श्याम सिंह ने खेल को सुचारू रखने के लिए अपनी ओर से नेट, वालीबॉल व एक पंप दिया। उन्होंने 17000 फुट की ऊंचाई पर स्थित डैहनसर झील के पास दो सोलर लाइटें लगाने की घोषणा की। उन्होंने अंदरली मलाह गांव के युवक मंडल खेल मैदान के निर्माण के लिए दस हजार रुपये प्रदान करने की घोषणा की। इस मौके पर वीरभद्र, शनिदेव, देवेंद्र, बिल्ला राम, राकेश, रामकुमार, श्याम लाल, जांधरू राम, मुशू राम, कमलेश आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी