मंडी में ड्यूटी पर लौटे 12 एंबुलेंस कर्मचारी

संवाद सहयोगी, मंडी : जिला में मरीजों को आपात स्थिति में सेवाएं प्रदान करने वाली 108 व 102 एंबु

By JagranEdited By: Publish:Sat, 30 Jun 2018 04:31 PM (IST) Updated:Sat, 30 Jun 2018 04:31 PM (IST)
मंडी में ड्यूटी पर लौटे 12 एंबुलेंस कर्मचारी
मंडी में ड्यूटी पर लौटे 12 एंबुलेंस कर्मचारी

संवाद सहयोगी, मंडी : जिला में मरीजों को आपात स्थिति में सेवाएं प्रदान करने वाली 108 व 102 एंबुलेंस के कर्मचारी ड्यूटी पर लौटना शुरू हो गए हैं। शनिवार शाम तक 12 कर्मचारियों ने सेवाएं शुरू कर दी हैं। शेष कर्मचारी रविवार को ज्वाइन कर सकते हैं।

स्वास्थ्य विभाग व जीवाइवीके ने सभी ईएमटी, पायलट व कप्तान से संपर्क किया है। अधिकतर ने ड्यूटी पर लौटने की हामी भर दी है। 108 व 102 कर्मियों की हड़ताल के कारण जिला में आपातकालीन सेवाएं डगमगा गई थीं। वीरवार से कर्मचारी हड़ताल पर थे और शुक्रवार को 18 एंबुलेंस की रफ्तार थमी रही। इसमें 102 एंबुलेंस सेवा की 10 व आठ 108 एंबुलेंस विभिन्न स्वास्थ्य संस्थानों में खड़ी रहीं। विभाग ने गृहरक्षक, पुलिस जवान व स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों की सेवाएं लेनी पड़ीं। लेकिन शनिवार को 102 एंबुलेंस सेवा के चार कप्तान ने ड्यूटी ज्वाइन करने के बाद अपनी सेवाएं शुरू कर दी हैं। 108 एंबुलेंस सेवा के भी चार ईएमटी व पायलट ने ज्वाइन कर लिया है। इसके अलावा चार और कर्मचारी रात्रि सेवा के लिए तैयार हैं। इससे स्वास्थ्य विभाग ने राहत की सांस ली है।

जिला में कुल आपातकालीन सेवाओं के लिए कुल 47 108 व 102 एंबुलेंस हैं। इसमें 108 सेवा की 30 व 102 जननी सुरक्षा योजना की 17 एंबुलेंस हैं। देर शाम तक 12 से अधिक कर्मचारियों ने सेवाएं देना शुरू कर दी हैं। शेष एंबुलेंस पर अब भी होमगार्ड, पुलिस जवान व स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी मोर्चा संभाले हुए हैं।

------- शनिवार को 102 एंबुलेंस सेवा के चार व 108 के कुछ कर्मचारियों ने सेवाएं शुरू कर दी हैं। लोगों को आपातकालीन सेवाएं उपलब्ध करवाने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था भी की गई है।

-डॉ. जीवानंद चौहान, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, मंडी

------ हड़ताल के बावजूद मिलती रही आपात सेवाएं :

108 व 102 कर्मियों की हड़ताल के बावजूद जिला के लोगों को आपातकालीन सेवाएं मिलती रहीं। शुक्रवार को 20 मरीजों को 108 एंबुलेंस सेवा उपलब्ध करवाई गई, जबकि 11 महिलाओं को प्रसव के बाद 102 एंबुलेंस में घर पहुंचाया गया।

chat bot
आपका साथी