मनाली में पेयजल आपूर्ति ठप

जागरण संवाददाता, मनाली : आसमान से बरसी आफत ने मनाली के जनजीवन को पूरी तरह प्रभावित कर दि

By JagranEdited By: Publish:Tue, 25 Sep 2018 07:27 PM (IST) Updated:Tue, 25 Sep 2018 07:27 PM (IST)
मनाली में पेयजल आपूर्ति ठप
मनाली में पेयजल आपूर्ति ठप

जागरण संवाददाता, मनाली : आसमान से बरसी आफत ने मनाली के जनजीवन को पूरी तरह प्रभावित कर दिया है। पेयजल आपूर्ति प्रभावित होने से हाहाकार मच गया है। मनालसू नाले में आई बाढ़ से पेयजल स्रोत प्रभावित हो गए हैं। पेयजल भंडारों को भी क्षति पहुंची है। मनाली शहर में 23 सितंबर से पानी की आपूर्ति प्रभावित है। मनाली शहर ही नहीं पूरे उपमंडल में पेयजल स्रोतों को नुकसान पहुंचा है। पेयजल आपूर्ति प्रभावित होने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। रोजमर्रा की वस्तुओं का भी टोटा पड़ने लगा है। दूध, सब्जी, पनीर, अंडे, गैस जैसी रोजमर्रा की वस्तुओं के लिए लोग भटकने लगे हैं। मनाली निवासी दीपक, मनोज व सुरेश, राकेश व राहुल ने मांग की है कि पेयजल आपूर्ति को जल्द बहाल किया जाए।

उधर, एसडीओ मनाली अमित ने बताया कि मनालसू नाले में बाढ़ आने से जलस्त्रोत को भारी नुकसान पहुंचा है। मौसम साफ होते ही आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। एसडीएम रमन घरसंगी ने बताया कि सभी विभागों को भारी नुकसान उठाना पड़ा है। प्रशासन सतर्क है और जनजीवन को पटरी में लाने के हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं।

chat bot
आपका साथी