संजय शर्मा को शहरी जोनल अध्यक्ष की कमान

संवाद सहयोगी आनी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी आनी के अध्यक्ष चंद्रकेश शर्मा ने बुधवार को आनी वि

By JagranEdited By: Publish:Wed, 29 Jul 2020 03:32 PM (IST) Updated:Wed, 29 Jul 2020 03:32 PM (IST)
संजय शर्मा को शहरी जोनल अध्यक्ष की कमान
संजय शर्मा को शहरी जोनल अध्यक्ष की कमान

संवाद सहयोगी, आनी : ब्लॉक कांग्रेस कमेटी आनी के अध्यक्ष चंद्रकेश शर्मा ने बुधवार को आनी विधानसभा क्षेत्र के शहरी जोनल अध्यक्ष और 15 विभिन्न जोनों के जोनल अध्यक्षों को मनोनीत किए। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी आनी के महासचिव सतपाल ठाकुर ने बताया कि संजय कुमार शर्मा को शहरी जोन का अध्यक्ष बनाया गया जबकि दलीप कुमार कटोच को रघुपर प्रथम, उगम राम ठाकुर को रघुपर द्वितीय, शेर सिंह को जांजा, बेली राम शर्मा को जलोड़ी, मनोहर लाल चौहान को नारायणगढ़, देवेंद्र ठाकुर को सिरिगढ़ प्रथम, अशोक कुमार उर्फ अनु को सिरिगढ़ द्वितीय, गरीबु राम को हिमरी, प्रवीण कुमार को नित्थर, शिशुपाल ठाकुर को दुराह, महेंद्र पाल को उरटू, हुकम ठाकुर को बागीपुल, घनश्याम ठाकुर को अरसू, कुलभूषण शर्मा को निरमंड और मोहर सिंह को 15-20 जोन का जोनल अध्यक्ष मनोनीत किया गया।

chat bot
आपका साथी