इस दिवाली एक पौधा लगाएं, पर्यावरण बचाएं

दिवाली दीपों का त्योहार है। इस दिवाली दीये जलाने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण के लिए भी नई

By JagranEdited By: Publish:Sat, 07 Nov 2020 07:41 AM (IST) Updated:Sat, 07 Nov 2020 07:41 AM (IST)
इस दिवाली एक पौधा लगाएं, पर्यावरण बचाएं
इस दिवाली एक पौधा लगाएं, पर्यावरण बचाएं

दिवाली दीपों का त्योहार है। इस दिवाली दीये जलाने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण के लिए भी नई पहल करें। पटाखे फोड़ने व आतिशबाजी की बजाय एक पौधा लगाएं। पर्यावरण बचाएं। सुरक्षित दीपावली मनाएं और घरों में खुशियां लाएं। सभी अपने आसपास के क्षेत्रों में अधिक से अधिक पौधारोपण करें ताकि धरती पर फैल रहा प्रदूषण कम हो सके। कुल्लू जिले में लगातार आग लगने की घटनाएं सामने आ रही हैं। इससे जंगल नष्ट हो रहे हैं।

दिवाली पर भारत में बना सामान ही इस्तेमाल करें। पटाखा रहित दिवाली मनाकर स्वच्छ वातावरण का संदेश दें। पटाखे फोड़ने पैसों के साथ-साथ अपने जीवन का भी नाश होता है। देश इस बार कोरोना महामारी से जूझ रहा है। हमें अपने परिवार व समाज को ध्यान में रखते हुए दीपावली मनानी चाहिए। अस्थमा रोगियों, बच्चों और गर्भवती महिलाओं के लिए पटाखों का प्रदूषण घातक हो सकता है। अस्थमा के मरीज आम दिनों के मुकाबले दिवाली पर बढ़ जाते हैं। इतना ही नहीं मरीज को अस्थमा का अटैक पड़ने की आशंका बढ़ जाती है। पटाखों का प्रदूषण न सिर्फ गर्भवती महिलाओं के लिए हानिकारक होता है, बल्कि आम लोगों के लिए भी हानिकारक है। हो सके तो पटाखे चलाते वक्त कानों को बंद रखें, खास तौर पर बच्चों को घर के अंदर रखें।

-किशन लाल, पर्यावरणविद् मनाली।

chat bot
आपका साथी