रेखा राष्ट्रीय कोर्फबॉल प्रतियोगिता के लिए चयनित

संवाद सहयोगी, बंजार : उपमंडल बंजार की बेटी रेखा का राष्ट्रीय कोर्फबॉल प्रतियोगिता के लिए

By JagranEdited By: Publish:Sun, 25 Mar 2018 07:21 PM (IST) Updated:Sun, 25 Mar 2018 07:21 PM (IST)
रेखा राष्ट्रीय कोर्फबॉल प्रतियोगिता के लिए चयनित
रेखा राष्ट्रीय कोर्फबॉल प्रतियोगिता के लिए चयनित

संवाद सहयोगी, बंजार : उपमंडल बंजार की बेटी रेखा का राष्ट्रीय कोर्फबॉल प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। बंजार के जिभी स्कूल में जमा दो कक्षा की छात्रा रेखा 26 मार्च को महाराष्ट्र के नागपुर में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय कोर्फबॉल प्रतियोगिता में हिमाचल का प्रतिनिधित्व करेंगी। स्कूल डीपीई व टीम कोच गोपी चंद ने बताया कि छात्रा ने 23 से 25 मार्च तक जिला मंडी के सरकाघाट में कोर्फबॉल खेल का प्रशिक्षण लिया और उसके बाद रविवार को छात्रा महाराष्ट्र के लिए रवाना हुई। प्रधानाचार्य राजेंद्र ¨सह ने छात्रा को बधाई दी है।

chat bot
आपका साथी