आनी के निखिल गोयन बने लेफ्टिनेंट

संवाद सहयोगी, आनी : आनी के निखिल गोयल भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बने हैं। शनिवार को इंडि

By JagranEdited By: Publish:Sun, 09 Dec 2018 06:08 PM (IST) Updated:Sun, 09 Dec 2018 06:08 PM (IST)
आनी के निखिल गोयन बने लेफ्टिनेंट
आनी के निखिल गोयन बने लेफ्टिनेंट

संवाद सहयोगी, आनी : आनी के निखिल गोयल भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बने हैं। शनिवार को इंडियन मिल्ट्री अकादमी देहरादून में पासआउट परेड के दौरान हिमाचल से निखिल सहित देश को 15 सैन्य अधिकारी मिले हैं। निखिल गोयल बाह्या सिराज क्षेत्र आनी के पहले ऐसे युवा हैं जो सेना में सीधे ऑफिसर रैंक पर भर्ती हुए हैं। कार्यक्रम में निखिल की माता स्मृति गोयल व बहन दिव्या गोयल भी मौजूद रहीं। देहरादून अकादमी से एक वर्ष के प्रशिक्षण प्राप्ति के बाद निखिल ने उपलब्धि हासिल की है। जमा दो की पढ़ाई के बाद दून रक्षा अकादमी देहरादून में प्रवेश लेने के बाद मेरिट आधार पर सीधे ही एसएसबी भोपाल में प्रवेश पाया। कर्मचारी चयन बोर्ड के भोपाल में हुए साक्षात्कार में 196 चयनित बच्चों में से निखिल ने 85वां रैंक हासिल कर सेना में लेफ्टिनेंट पद हासिल किया है।

chat bot
आपका साथी