पंचायत चुनाव के लिए तैयार रहें कार्यकर्ता : दुर्गा ठाकुर

जागरण संवाददाता मनाली भाजपा मनाली मंडल के अध्यक्ष दुर्गा सिंह ठाकुर ने कहा कि कार्यकर्ता प

By JagranEdited By: Publish:Tue, 11 Aug 2020 04:40 PM (IST) Updated:Tue, 11 Aug 2020 04:40 PM (IST)
पंचायत चुनाव के लिए तैयार रहें कार्यकर्ता : दुर्गा ठाकुर
पंचायत चुनाव के लिए तैयार रहें कार्यकर्ता : दुर्गा ठाकुर

जागरण संवाददाता, मनाली : भाजपा मनाली मंडल के अध्यक्ष दुर्गा सिंह ठाकुर ने कहा कि कार्यकर्ता पंचायत चुनाव के लिए तैयार रहें। प्रदेश सरकार की नीतियों को घर घर तक पहुंचाएं। यह बात उन्होंने मंगलवार को कटराई में जिला कुल्लू भाजपा के प्रभारी संजीव कटवाल की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में कही।

मंडलाध्यक्ष ने हर बूथ में हर महीने बैठक करने का निर्देश दिया। उन्होंने 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस, 16 अगस्त को हर बूथ में अटल जी की पुण्यतिथि मनाने के निर्देश दिए।

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष धनेश्वरी ठाकुर ने कहा कि सरकार ने प्रदेश में विकास का नया मॉडल स्थापित किया है।

बैठक में जिलाध्यक्ष भीमसेन शर्मा, जिला महामंत्री अखिलेश कपूर, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बालमुकंद राणा, युवराज बौद्ध, महामंत्री ठाकुरदास, देवेंद्र ठाकुर, उपाध्यक्ष भाग चंद ठाकुर, मंजरी नेगी, पन्ना लाल भारद्वाज, मदन वर्मा, गंगा सिंह, सचिव, राजेश सोनी, रुकमणी जोशी, तेजा भारद्वाज, कंचन, शालू, अनीता शाशनी, आशा, पूर्ण चंद ठाकुर व अन्य मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी