भूस्खलन से मनाली-लेह मार्ग अवरुद्ध

सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण मनाली-लेह मार्ग राहनी नाला के पास भूस्खलन होने से बाधित हो गया है। कुल्लू, मनाली व लाहुल घाटी में सुबह से बारिश हो रही है।

By Neeraj Kumar AzadEdited By: Publish:Wed, 27 Jul 2016 01:06 PM (IST) Updated:Wed, 27 Jul 2016 01:08 PM (IST)
भूस्खलन से मनाली-लेह मार्ग अवरुद्ध

मनाली : सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण मनाली-लेह मार्ग राहनी नाला के पास भूस्खलन होने से बाधित हो गया है। कुल्लू, मनाली व लाहुल घाटी में सुबह से बारिश हो रही है। इससे मनाली-लेह मार्ग पर जगह-जगह पथर गिर रहे हैं। भारी बारिश को देखते हुए पुलिस ने रोहतांग जाने वाले पर्यटक वाहनों को मढ़ी में रोक दिया है। भारी बारिश के कारण ब्यास नदी का जलस्तर भी बढ़ गया है। एसडीएम मनाली ज्योति राणा ने बताया की मौसम को देखते हुए रेस्कयू टीम को सतर्क कर दिया गया है। डीएसपी मनाली पुनीत रघु ने बताया कि राहनी नाला के पास हो रहे भूस्खलन को देखते हुए पर्यटक वाहनों को मढ़ी में रोका जा रहा है। बीआरओ कमांडर कर्नल राजेंद्र ने बताया की मनाली-लेह मार्ग पर जगह-जगह डोजर तैनात किए गए हैं। राहनी नाला में हो रहे भूस्खलन से अवरुद्ध मार्ग को भी शीघ्र बहाल कर लिया जाएगा।

chat bot
आपका साथी